राजपाल यादव और उनकी पत्नी 5 करोड़ का लोन ना चुकाने के आरोप में दोषी करार
बॉलीवुड एक्टर राजपाल यादव और उनकी पत्नी को चेक बाउंस होने समेत सात मामलों में दिल्ली कोर्ट ने दोषी करार दिया। सजा का ऐलान 23 अप्रैल को होगा।
नई दिल्ली:
बॉलीवुड एक्टर राजपाल यादव और उनकी पत्नी को चेक बाउंस होने समेत सात मामलों में दिल्ली कोर्ट ने दोषी करार दिया। सजा का ऐलान 23 अप्रैल को होगा।
अडिशनल चीफ मेट्रोपॉलिटन मैजिस्ट्रेट (ईस्ट) अमित अरोड़ा ने फैसला सुनाते हुए कहा कि सबूत संदेह से परे जाकर आरोपियों को दोषी साबित कर रहे हैं। एक बार जब आरोपी ने यह मान लिया कि संबंधित चेक उसके बैंक खाते से जुड़े हैं और उन पर साइन भी उसी के हैं तो फिर शिकायतकर्ता को चेक बाउंस का केस दायर करने का हक मिल गया।
बता दें कि राजपाल यादव और उनकी पत्नी ने अप्रैल 2010 में 'अता पता लापता' नाम की फिल्म का निर्माण करने के लिए लक्ष्मी नगर स्थित कंपनी मुरली प्रॉजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड से पांच करोड़ रुपये लिये थे। जिसे चुकाने में दोनों ही नाकाम रहे हैं।
इसी मामले में 2013 में राजपाल यादव को 10 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है।
बड़े पर्दे पर फिल्म फ्लॉप साबित हुई थी। इस फिल्म में राजपाल के अलावा दारा सिंह, असरानी और विक्रम गोखले अहम भूमिका में थे।
इसे भी पढ़ेें: Box Office पर धवन की 'अक्टूबर' ने कमाए बस इतने करोड़
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Ananya Pandey break up : 2 साल बाद हुआ आदित्य रॉय कपूर और अनन्या पांडे का ब्रेकअप ? करीबी दोस्त ने दी कन्फर्मेशन
-
बॉक्स ऑफिस पर क्यों फ्लॉप हुईं ये बड़े बजट की फिल्में? एक्सपर्ट्स ने बताई वजह
-
Film Bhaiya ji: 'आ रहा है रॉबिन हुड का बाप'.. मनोज बाजपेयी का नया लुक उड़ा देखा होश, इस डेट को रिलीज होगी फिल्म
धर्म-कर्म
-
Vastu Tips: दक्षिण दिशा में मुख करके पूजा करना शुभ या अशुभ? कहीं आप तो नहीं कर रहें ये गलती
-
Kya Kehta Hai Hinduism: हिंदू धर्म में क्या है मुस्लिमों का स्थान, सदियों पुराना है ये इतिहास
-
Surya Dev ki Aarti: रविवार के दिन जरूर पढ़ें सूर्यदेव की ये आरती, जीवन में आएगा बड़ा बदलाव!
-
Varuthini Ekadashi 2024: वरुथिनी एकादशी आज, इस शुभ मुहूर्त में करें पारण, जानें व्रत खोलने का सही तरीक