विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने फिर एक साथ मनाई दिवाली
क्रिकेटर विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के अफेयर के चर्चे काफी समय से हो रहे हैं। हर मौके पर दोनों को साथ देखा गया, लेकिन कुछ समय बाद ही दोनों के बीच दूरियां देखी जाने लगीं।
नई दिल्ली:
क्रिकेटर विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के अफेयर के चर्चे काफी समय से हो रहे हैं। हर मौके पर दोनों को साथ देखा गया, लेकिन कुछ समय बाद ही दोनों के बीच दूरियां देखी जाने लगीं। पर आप जानकर हैरान हो जाएंगे कि इस बार भी दोनों ने एक साथ दिवाली मनाई।
दिवाली की रात गोवा में हुए इंडियन सुपर लीग फुटबॉल टूर्नामेंट के एफसी गोवा बनाम डेली डायनामोज के मैच में ये दोनों अपनी टीम एफसी गोवा की हौसला अफजाई करते हुए नजर आए। एफसी गोवा में विराट कोहली की 12 प्रतिशत साझेदारी है। अनुष्का यहां खूबसूरत सफेद सलवार सूट और सुनहरे दुपट्टे में दिखीं। वहीं विराट ने जींस के साथ टीम की टी-शर्ट पहन रखी थी।
ये भी पढ़ें, किंग खान का नया रूप, दिवाली पर सैनिकों के लिए बनें कवि
फरवरी में ब्रेकअप और फिर पैचअप की खबरों के बाद यह पहला मौका था, जब दोनों सार्वजनिक तौर पर एकसाथ नजर आए हैं। हालांकि इससे पहले अनुष्का कई बार स्टेडियम पहुंचकर विराट की हौसला अफजाई करती दिखी हैं।
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Love Rashifal 3 May 2024: इन राशियों के लिए आज का दिन रोमांस से रहेगा भरपूर, जानें अपनी राशि का हाल
-
Ganga Dussehra 2024: इस साल गंगा दशहरा पर बन रहा है दुर्लभ योग, इस शुभ मुहूर्त में स्नान करें
-
Akshaya Tritiya 2024: अक्षय तृतीय के दिन करें ये उपाय, चुम्बक की तरह खिंचा चला आएगा धन!
-
First Hindu Religious Guru: ये हैं पहले हिंदू धर्म गुरु, भारत ही नहीं विश्व भी करता है इन्हें नमन