सोनू निगम के लिए बढ़ी मुसीबत, मराठवाड़ा में सोनू निगम के खिलाफ लिखित में शिकायत दर्ज
सोनू निगम के खिलाफ औरंगाबाद के मराठवाड़ा में अज़ान को लेकर किये गए ट्वीट के मामले में लिखित शिकायत दर्ज की गई है।
नई दिल्ली:
बॉलीवुड सिंगर सोनू निगम अज़ान पर अपने ट्वीट को लेकर विवादों में घिरते नजर आ रहे है। यह विवाद ख़तम होने की बजाए बढ़ता जा रहा है। सोनू निगम के खिलाफ औरंगाबाद के मराठवाड़ा में अज़ान को लेकर किये गए ट्वीट के मामले में लिखित शिकायत दर्ज की गई है।
औरंगाबाद के पुलिस कमिश्नर अमितेश कुमार ने कहा, 'हमे सोनू निगम के खिलाफ लिखित में शिकायत मिली है। हालांकि इस संबंध में अभी तक कोई अपराध दर्ज नहीं किया गया है।'
अधिकारी ने बताया कि एक स्थानीय धार्मिक संगठन के प्रमुख एक नदीम राणा ने निगम के खिलाफ लिखित शिकायत के लिए जिंसी पुलिस स्टेशन से संपर्क किया। पुलिस अधिकारी ने कहा कि हम इस शिकायत पर अध्ययन कर रहे है और उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
आपको बता दें कि सोनू निगम के अज़ान वाले ट्वीट पर प्रतिक्रिया देते हुए एक मुस्लिम नेता और पश्चिम बंगाल अल्पसंख्यक यूनाइटेड काउंसिल के उपाध्यक्ष सैयद शाह आतेफ अली कादरी ने सोनू के खिलाफ फतवा जारी किया था।
और पढ़ें: डेटिंग की ख़बरों पर तोड़ी अविका गौर ने चुप्पी, 'मनीष मेरे पिता की उम्र से कुछ ही साल छोटे है'
सोनू निगम ने अज़ान विवाद में फतवा जारी होने के बाद अपना सिर मुंडवा लिया है। अज़ान विवाद को लेकर सोनू ने मुंबई में अपने घर पर प्रेस कांफ्रेंस की थी।
सोनू निगम के इस ट्वीट पर खड़ा हुआ है विवाद:
सोनू निगम ने ट्वीट किया था, 'मैं मुसलमान नहीं हूं फिर भी सुबह-सुबह अज़ान की आवाज के कारण जगना पड़ता है। सोनू ने आगे ये भी लिखा था कि जबरदस्ती की धार्मिकता थोपी जा रही है। ये कुछ नहीं है बस गुंडागर्दी है।
Gundagardi hai bus...
— Sonu Nigam (@sonunigam) April 17, 2017
और पढ़ें: मीका सिंह ने सोनू निगम पर साधा निशाना, 'लाउड स्पीकर बदलवाने की बजाए आप अपना घर बदल लें'
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Met Gala 2024: फ्लोरल साड़ी.. मिनिमल मेकअप.. हेयर एसेसरी, कुछ यूं अदाएं बिखेरती नजर आईं आलिया भट्ट
-
Tansen: जब वो गाते थे तो सुरों की बारिश होती थी, पत्थर पानी बन जाते थे..अकबर के नौ रत्नों में से एक थे तानसेन
-
Kareena Kapoor religion: करीना कपूर का धर्म बदलवाना चाहते थें सैफ अली खान? एक्टर ने कहा- इस्लाम धर्म में..
धर्म-कर्म
-
Badrinath Temple: खुलने वाले हैं श्री बद्रीनाथ धाम के कपाट, जानें यात्रा से जुड़ी हर बात
-
Akshaya Tritiya 2024: अक्षय तृतीया के दिन रसोई की ये 5 चीज़ें खरीदने से घर में बनी रहती है बरकत
-
Vaishakh Amavasya 2024 Date: कब है वैशाख अमावस्या, 8 या 9 मई को? जानें सही डेट और शुभ मुहूर्त
-
Love Rashifal 7 May 2024: इन राशियों के लिए बेमिसाल रहेगा मंगलवार का दिन, पढ़ें लव राशिफल