प्रियंका ने मणिपुर की जनता से किया बड़ा वादा, हमारी सरकार आई तो हटाएंगे AFSPA
पिछली बार सबसे बड़ी पार्टी बनने के बाद भी मणिपुर की सत्ता से दूर रहने वाली कांग्रेस इस बार चुनाव जीतने के लिए कोई भी कसर नहीं छोड़ना चाहती है। एक तरफ कांग्रेस वाम दलों के साथ गंठबंधन कर भाजपा विरोधी वोटों के बिखराव को रोकने की रणनीति पर काम कर रही है
highlights
- प्रियंका ने मणिपुर जनसभा को किया संबोधित
- मोदी सरकार पर जमकर बोला हमला
- चुनाव जीतने पर बेरोजगारी भत्ता देने का ऐलान
इंफाल:
पिछली बार सबसे बड़ी पार्टी बनने के बाद भी मणिपुर की सत्ता से दूर रहने वाली कांग्रेस इस बार चुनाव जीतने के लिए कोई भी कसर नहीं छोड़ना चाहती है। एक तरफ कांग्रेस वाम दलों के साथ गंठबंधन कर भाजपा विरोधी वोटों के बिखराव को रोकने की रणनीति पर काम कर रही है। वहीं, जनता का दिल जीतने के लिए कई तरह की राहत देने का वादा भी कर रही है। एक वर्चुअल रैली के दौरान कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने मणिपुर के सबसे ज्वलंत और राज्य की राजनीति में अहम भूमिका निभाने वाले AFSPA को हटाने का ऐलान किया है। प्रियंका गांधी ने कहा कि अगर राज्य में हमारी सरकार बनती है तो हम AFSPA हटाकर लोगों को राहत देंगे। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि हमारी सरकार महिला सशक्तिकरण को अपनी प्राथमिक सूचि में रखेगी। उन्होंने मणिपुरी के सभी वर्गों को मुफ्त स्वास्थ्य सेवा, बेरोजगारी भत्ता और नागरिक स्वतंत्रता की रक्षा करने का भी वादा किया।
ये भी पढ़ेंः पंजाब चुनाव : चन्नी-प्रियंका का यूपी-बिहार पर तंज, बीजेपी ने उठाए सवाल
इसके साथ ही उन्होंने कहा कि हमारी सरकार गिने-चुने उद्योगपतियों की नहीं, बल्कि आम जनता की सरकार होगी। हम आम जनता की भलाई को ध्यान में रखकर नीतियां बनाएंगे। उन्होंने कहा कि अगर यहां हमारी सरकार बनती है तो हम यहां MSME सेक्टर को मजबूत करके दिखाएंगे। उन्होंने आगे कहा कि हम मणिपुर को रोजगार का हब बनाएंगे। इस दौरान उन्होंने राज्य के मुख्यमंत्री पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राज्य के मुख्यमंत्री आपकी आवाज नहीं सुनते हैं। अगर हमारी सरकार आएगी तो हम सिंचाई पर पूरा ध्यान देंगे। AFSPA को खत्म कर आप लोगों को राहत देने का काम करेंगे। इसके अलावा उन्होंने मणिपुर की जनता से वादा किया कि हमारी सरकार बनी तो हम मणिपुर रेजिमेंट बनाएंगे और स्थानीय स्तर पर परीक्षाएं आयोजित करेंगे। इस दौरान प्रियंका गांधी ने भरोसा जताते हुए कहा कि मणिपुर की जनता के लिए इस वक्त कांग्रेस सबसे अच्छी पसंद है। अगर हम सत्ता में आते हैं तो लोगों की मांगों पर ध्यान दिया जाएगा और उन्हें पूरा भी किया जाएगा।
केंद्र सरकार पर बोला हमला
इस दौरान प्रियंका गांधी ने केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। प्रियंका ने कहा कि भाजपा की सरकार देश की जनता के लिए नहीं, बल्कि 2-3 बड़े उद्योगपतियों के लिए काम कर रही है। उन्होंने ने कहा कि केंद्र की नीतियों से सिर्फ उन उद्योगपतियों को ही फायदा होता है, जबकि गरीब और मध्यम वर्ग को अपने बलबूते ही मेहनत करनी पड़ रही है। गौरतलब है कि मणिपुर में दो चरण में चुनाव कराए जाएंगे। पहला चरण 28 फरवरी को और दूसरे चरण के लिए वोटिंग 5 मार्च को वोट डाले जाएंगे।
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Varuthini Ekadashi 2024: वरुथिनी एकादशी आज, इस शुभ मुहूर्त में करें पारण, जानें व्रत खोलने का सही तरीक
-
Varuthini Ekadashi 2024: शादी में आ रही है बाधा, तो वरुथिनी एकादशी के दिन जरूर दान करें ये चीज
-
Varuthini Ekadashi 2024: बरूथिनी एकादशी व्रत आज, जानें इसका महत्व, पूजा विधि और कथा
-
Varuthini Ekadashi 2024: वरुथिनी एकादशी पर अपनी राशि के अनुसार जपें मंत्र, धन वृद्धि के बनेंगे योग