अमित शाह चुनाव प्रचार के बीच अचानक भाजपा कार्यकर्ता के घर भोजन करने पहुंचे
दिल्ली में शुक्रवार को तीन चुनावी सभाओं को संबोधित कर अमित शाह देर शाम पहुंचे यमुना विहार. वहां अंतिम नुक्कड़ सभा को संबोधित करने के बाद अमित शाह भाजपा के सामान्य कार्यकता के घर भोजन करने पहुंच गए.
नई दिल्ली:
दिल्ली में विधानसभा चुनाव प्रचार के बाद गृह मंत्री अमित शाह का एक अलग अंदाज ही दिखा. दिल्ली में शुक्रवार को तीन चुनावी सभाओं को संबोधित कर अमित शाह देर शाम पहुंचे यमुना विहार. यमुना विहार में अपनी अंतिम नुक्कड़ सभा को संबोधित करने के बाद अमित शाह भाजपा के सामान्य कार्यकता के घर भोजन करने पहुंच गए. उनके साथ दिल्ली भाजपा प्रेसिडेंट मनोज तिवारी भी थे.
यह भी पढ़ें : कोरोना वायरस : भारत में 96 विमानों के 20 हजार यात्रियों की थर्मल जांच
अमित शाह को भोजन में दाल, रोटी और सब्जी परोसी गई. रात्रि भोजन का कार्यक्रम यमुना विहार के भाजपा प्रेसिडेंट के घर पर हुआ. यमुना विहार के एक भाजपा नेता के मुताबिक रात्रि भोजन का कार्यक्रम अंतिम समय में तय किया गया. इस दौरान अमित शाह और मनोज तिवारी के अलावा सिर्फ दो और नेता घर के अंदर मौजूद थे.
गौरतलब है कि भाजपा अध्यक्ष रहने के दौरान अमित शाह पार्टी के सामान्य कार्यकर्ता के घर भोजन करते रहे हैं. 2014 के लोकसभा चुनाव से पहले जब अमित शाह को यूपी का प्रभारी का दायित्व सौंपा गया था, उस दौरान अमित शाह हर दिन कार्यकर्ताओं के घर भोजन करते रहे थे. इस दौरान अमित शाह के इस नजरिये को काफी सराहा गया था. हालॉकि भाजपा और संघ में यह परंपरा पुरानी रही है. लेकिन दिल्ली चुनाव प्रचार के दौरान अमित शाह का आम कार्यकता के घर भोजन करने पहुंचना किसी अचंभे से कम नहीं है.
यह भी पढ़ें : फांसी टलवाने के लिए निर्भया के दोषी आजमा रहे सभी हथकंडे, अब...
माना जा रहा है कि गृह मंत्री अमित शाह के इस कदम से जहां बीजेपी के कार्यकर्ताओं के बीच उत्साह का संचार होगा, वहीं उनको जीत का मूल मंत्र मिल पाएगा.
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Kya Kehta Hai Hinduism: हिंदू धर्म में क्या है मुस्लिमों का स्थान, सदियों पुराना है ये इतिहास
-
Varuthini Ekadashi 2024: वरुथिनी एकादशी आज, इस शुभ मुहूर्त में करें पारण, जानें व्रत खोलने का सही तरीक
-
Varuthini Ekadashi 2024: शादी में आ रही है बाधा, तो वरुथिनी एकादशी के दिन जरूर दान करें ये चीज
-
Varuthini Ekadashi 2024: वरुथिनी एकादशी पर अपनी राशि के अनुसार जपें मंत्र, धन वृद्धि के बनेंगे योग