दिल्ली: पत्नी ने तांत्रिक के साथ मिलकर की पति की हत्या, ऐसे हुआ खुलासा
दिल्ली में पुलिस ने एक महिला को उसके ही पति की हत्या के शक में गिरफ्तार किया। महिल से सख्ती से पूछताछ करने पर पता चला कि उसने अपने आशिक के साथ मिलकर अपने पति की हत्या की है।
नई दिल्ली:
दिल्ली में पुलिस ने एक महिला को उसके ही पति की हत्या के शक में गिरफ्तार किया। महिल से सख्ती से पूछताछ करने पर पता चला कि उसने अपने आशिक के साथ मिलकर अपने पति की हत्या की है।
दिल्ली के डिफेंस कॉलोनी थाना इलाके में अरुणा अपने पति नाथूनी पासवान के साथ रहती थी। पत्नी अरुणा के बिहार के रहने वाले संजीव नाम के एक तांत्रिक से अवैध संबंध थे। पत्नी अपने पति से छुटकारा पाना चाहती थी।
बस इसी वजह से पत्नी ने संजीव के साथ मिलकर अपने पति की हत्या की साजिश ही रच डाली। उसने पहले अपने पति को नींद की गोलियां देकर गहरी नींद में सुला दिया फिर उसका गला घोंट दिया।
और पढ़ें: शीना बोरा हत्या मामले की जांच कर रहे पुलिस इंस्पेक्टर की पत्नी की हत्या, बेटा भी गायब
हत्या इतनी चालाकी से की गई कि शुरुआती पड़ताल में पुलिस को शक नहीं हुआ, लेकिन जब पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आई तो पुलिस खुद चौंक गई। मृतक के गले पर कोई निशान नहीं थे लेकिन पोस्टमार्टम में उसकी मौत गला घोटने से सामने आई।
पुलिस ने जांच की तो धीरे-धीरे चौंकाने वाले खुलासे हुए। पत्नी अरुणा ने पुलिस की पूछताछ में कबूल किया कि उसके एम्स में काम करने वाले युवक के साथ संबंध है। उसी के साथ मिलकर उसने इस हत्या को अंजाम दिया है।
और पढ़ें: दोस्त ने दिया दगा, बसपा नेता के पूरे परिवार को प्रॉपर्टी के लिए करवाया कत्ल
आरोपी तांत्रिक फिलहाल फरार चल रहा है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार करने के लिए एक टीम बिहार के लिए रवाना की है।
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Shani Jayanti 2024: ये 4 राशियां हैं शनिदेव को बहुत प्रिय, शनि जयंती से इन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन!
-
Aaj Ka Panchang 6 May 2024: क्या है 6 मई 2024 का पंचांग, जानें शुभ-अशुभ मुहूर्त और राहु काल
-
Love Rashifal 6 May 2024: इन राशियों का आज पार्टनर से हो सकता है झगड़ा, जानें अपनी राशि का हाल
-
Somwar Ke Upay: सोमवार के दिन करें ये चमत्कारी उपाय, शिव जी हो जाएंगे बेहद प्रसन्न!