ऑस्ट्रेलिया: ऑनलाइन डेट पर फ्रेंड से मिलने गए भारतीय छात्र की हत्या, महिला गिरफ्तार
अपनी ऑनलाइन महिला मित्र से मिल कर लौट रहे 25 वर्षीय भारतीय छात्र की हत्या कर दी गई।
केनबरा:
अपनी ऑनलाइन महिला मित्र से मिल कर लौट रहे 25 वर्षीय भारतीय छात्र की हत्या कर दी गई। ऑस्ट्रेलियाई मीडिया के अनुसार, मौलिन राठोड़ (25) सोमवार रात सनबरी में रोज कोर्ट में 19 वर्षीय एक महिला से मिलने गए थे।
समाचार पत्र एज के अनुसार, बाद में वहां आपातकालीन सेवाओं को बुलाया गया जहां राठोड़ बुरी तरह घायल पड़ा था। उसे अस्पताल ले जाया गया जिसके बाद मंगलवार रात उसकी मौत हो गई।
अकेले रह रही महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है और उस पर जान बूझ कर गंभीर रूप से घायल करने का मामला दर्ज किया गया है। उस पर लगे आरोपों की समीक्षा की जाएगी जिन्हें और गंभीर करके हत्या में बदले जाने की संभावना है।
आरोपी महिला को मेलबर्न मजिस्ट्रेट अदालत में पेश किया गया और अगले हफ्ते पेश होने के आदेश के साथ रिमांड पर भेज दिया गया।
और पढ़ें: बीजेपी MLA का बिवादित बयान, हिंदुत्व को बचाना है तो हिंदू पैदा करें पांच बच्चे
राठोड़ के मित्र लवप्रीत सिंह ने कहा कि राठोड़ चार साल पहले पढ़ाई करने के लिए ऑस्ट्रेलिया आया था और अकाउंट में परास्नातक कर रहा था।
सिंह ने कहा कि राठोड़ अपने माता-पिता की एकलौती संतान था। उन्होंने कहा कि उसकी अचानक मौत होने से उनकी जिंदगी तहस-नहस हो गई है।
उन्होंने कहा, 'उसके माता-पिता सदमे में हैं। वह बहुत विनम्र व्यक्तित्व वाला था और मेहनत से पढ़ाई कर रहा था।'
सिंह ने कहा कि राठोड़ के दोस्त उसके शव को भारत वापस भेजने के लिए रुपयों की व्यवस्था कर रहे हैं।
और पढ़ें: आरक्षण पर मराठा समुदाय से बातचीत के लिए महाराष्ट्र सरकार तैयार: देवेंद्र फडणवीस
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
TMKOC : गुरचरण सिंह के लापता होने से बेहद दुखी हैं उनके बुजुर्ग पिता, बोलें- 'हम बहुत परेशान हैं'
-
Kareena Kapoor: क्या अपने सौतेले बेटे इब्राहिम अली से नाराज हैं करीना कपूर खान? बोलीं- तुम्हें कोई हक नहीं..
-
Vindu Dara Singh Birthday: मुस्लिम लड़की से शादी करके पछताए विंदू दारा सिंह, विवादों में रही पर्सनल लाइफ
धर्म-कर्म
-
Bhagwat Geeta Shlok: जीवन बदल देंगे भागवत गीता के ये 10 श्लोक, आज ही अपने बच्चों को सिखाएं
-
Shani Chalisa Lyrics: शनिदेव के भक्त यहां पढ़ें शनि चालीसा और जानें इसके चमत्कारी लाभ
-
South Facing House Vastu: दक्षिण दिशा में है आपका घर, घबराए नहीं, आप भी बन सकते हैं अमीर
-
Mulank 5 Numerology 2024: इस मूलांक के लोगों को मई में मिलने वाली है तरक्की या नई नौकरी