मोरनी गैंगरेप मामले में पंचकुला पुलिस ने सात आरोपियों को किया गिरफ्तार
मोरनी गैंगरेप में पुलिस ने रविवार को सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। हरियाणा के पंचकुला जिला के मोरनी इलाके में कथित रूप से चार दिन के अंदर एक गेस्ट हाउस में 40 लोगों द्वारा चंडीगढ़ की 22 वर्षीय महिला के साथ गैंगरेप किया था।
नई दिल्ली:
मोरनी गैंगरेप में पुलिस ने रविवार को सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। हरियाणा के पंचकुला जिला के मोरनी इलाके में कथित रूप से चार दिन के अंदर एक गेस्ट हाउस में 40 लोगों द्वारा चंडीगढ़ की 22 वर्षीय महिला के साथ गैंगरेप किया था।
पुलिस ने बताया कि पंचकुला के रहने वाले साहिब सिंह को गिरफ्तार करने के बाद छह और लोगों की गिरफ्तारी हुई है। गिरफ्तार हुए लोगों की पहचान सुखविंदर सिंह, करन शर्मा, आलियास किम्मी, मंजीत सिंह, विकास आलियास विक्की, शादी राम और अजय कुमार के रूप में हुई है।
सभी आरोपी अम्बाला जिले के नारायणगढ, अम्बाला और सधौरा के रहने वाले हैं। इन सभी आरोपियों को आज पंचकुला कोर्ट में पेश किया जाएगा।
19 जुलाई को चंडीगढ पुलिस द्वारा मनीमाजरा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज की गई। महिला को कथित तौर पर चार दिन पहले किडनैप किया गया और उसके साथ रेप किया।
और पढ़ें : अलवर मॉब लिंचिंग पर केंद्रीय मंत्री का विवादित बयान, बताया- पीएम मोदी की लोकप्रियता कम करने की साजिश
महिला की मेडिकल रिपोर्ट में साफ हो गया है कि उसके साथ रेप किया गया था। हालांकि पुलिस ने अभी तक इन आरोपों की पुष्टि नहीं की है।
उधर महिला के पति ने गैंगरेप मामले में एक और खुलासा किया है। महिला के पति को 50 रुपये का एक नोट बरामद हुआ जिसपर एक मोबाइल नंबर लिखा हुआ था।
पीड़िता के मुताबिक, यह नंबर डेराबस्सी में तैनात एक पुलिसकर्मी का है। पीड़िता के पति का आरोप है कि मुख्य आरोपी सन्नी ने तीन पुलिस कर्मियों की मुलाकात उसकी पत्नी से कराई थी, जिनमें से दो ने उसके साथ रेप किया।
इनमें से एक पुलिसकर्मी ने 50 रुपये के नोट पर लिपस्टिक से अपना नंबर लिखकर दिया और कहा कि भविष्य में वह उससे इस नंबर पर संपर्क कर सकती है। पीड़िता के मुताबिक सभी पुलिसकर्मी सादे कपड़ों में थे। पीड़िता ने उक्त नोट की फोटो पंचकूला पुलिस को भेज दी है। पुलिस अब उस नंबर को वेरिफाई करा रही है।
और पढ़ेंः अलवर मॉब-लिंचिंग के मामले में नया मोड़, प्रत्यक्षदर्शियों का आरोप- पुलिस की पिटाई से हुई मौत
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Namkaran Muhurat May 2024: मई 2024 में नामकरण संस्कार के लिए ये हैं शुभ मुहूर्त, ऐसे रखें बेबी का नाम
-
Chanakya Niti: चाणक्य के अनुसार चंचल मन वाले लोग होते हैं ऐसे, दोस्ती करें या नहीं?
-
Masik Janmashtami 2024: कल मासिक कृष्ण जन्माष्टमी पर बन रहे हैं ये 3 शुभ योग, जल्द विवाह के लिए करें ये उपाय
-
May Promotion Horoscope: मई 2024 में इन 3 राशियों को मिलेगी नौकरी में जबरदस्त तरक्की, सिंह का भी शामिल!