दिल्ली: युवाओं को मॉडल बनाने के नाम पर लूटने वाला शख्स गिरफ्तार, पत्नी फरार
दोनों ने चंडीगढ़, पंजाब, और हिमाचल समेत देशभर के 15 लड़के-लड़कियों से लाखों रुपये ठग लिए थे।
नई दिल्ली:
देश की राजधानी दिल्ली में मॉडलिंग का झासा देकर ठगने का एक बड़ा मामला सामने आया है। वसंत कुंज नार्थ पुलिस ने आरोपी शुभम को पकड़ लिया है। आरोपी की पत्नी भी अपराध में शामिल थी, जो फिलहाल फरार है। पुलिस ने आरोपी की पहचान शुभम उर्फ विराज रॉय (22) के रूप में की है। पुलिस बताया कि दोनों मॉडलिंग, शार्ट मूवी, टीवी सीरियल और नाटकों में रोल दिलाकर मोटा पैसा दिलवाने का झांसा देते थे। दोनों ने चंडीगढ़, पंजाब, और हिमाचल समेत देशभर के 15 लड़के-लड़कियों से लाखों रुपये ठग लिए थे। आरोपी के पास से पीड़ितों के चार मोबाइल औऱ पांच सिमकार्ड बरामद किए हैं।
और पढ़ें- नीतीश राज में चोरों के हौसले बुलंद, एटीएम मशीन को उखाड़ ले गए अपने साथ
दक्षिण-पश्चिम जिला पुलिस उपायुक्त देवेंद्र आर्य ने बताया कि, 'वसंत कुंज नार्थ थाना क्षेत्र में काफी समय से पुलिस को ठगी की शिकायतें मिल रही थीं। जिसके बाद पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए संज्ञान लिया।' आगे उन्होंने बताया कि, 'विराज लोगों से कास्टिंग डायरेक्टर बन कर मिलता था। साथ ही उसने 'ड्रीम फॉर सक्सेस' नाम से मॉडलिंग एजेंसी खोली हुई थी। जहां आए युवक युवतियों को यह लूटता था।'
पुलिस उपायुक्त ने आगे बताया कि विराज लोगों को महिपालपुर के होटलों में ले जाकर उन्हें मॉडलिंग के लिए प्रोफाइल बनाने को कहता था। उसने पीड़ितों को कहा था कि ये फोटो इंटरनेशनल फर्म को भेजे जाएंगे। जिसके बदले उन्हें फॉरन करेंसी में ही पेमेंट की जाएगी।
आरोपी विराज खुद भी बचपन से ही मॉडल बनाना चाहता था। पर उसका यह सपना पूरा नहीं हो सका, जिसके बाद उसने नौजवान लड़के-लड़कियों को ठगना शुरू कर दिया।
और पढ़ें- दिल्ली : 50 पिस्तौल के साथ 2 अवैध हथियार सप्लायर गिरफ्तार
इस पूरे मामले में पुलिस को अब तक 15 युवाओं से ठगी का मामला पता चला है। इसमें से तीन लोगों ने पुलिस में शिकायत दर्ज की थी। एफआईआर दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी। छानबीन के बाद आरोपी को पकड़ लिया गया। आरोपी ने कुबूल किया कि पिछले दो महीनों से वह पत्नी के साथ मिलकर युवा लड़के-लड़कियों को ठग रहा था।
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Love Rashifal 3 May 2024: इन राशियों के लिए आज का दिन रोमांस से रहेगा भरपूर, जानें अपनी राशि का हाल
-
Ganga Dussehra 2024: इस साल गंगा दशहरा पर बन रहा है दुर्लभ योग, इस शुभ मुहूर्त में स्नान करें
-
Akshaya Tritiya 2024: अक्षय तृतीय के दिन करें ये उपाय, चुम्बक की तरह खिंचा चला आएगा धन!
-
First Hindu Religious Guru: ये हैं पहले हिंदू धर्म गुरु, भारत ही नहीं विश्व भी करता है इन्हें नमन