रुपये में गिरावट पर बोले वित्त मंत्री अरुण जेटली, घबराने की कोई जरूरत नहीं
केंद्रीय वित्तमंत्री अरुण जेटली ने बुधवार को कहा कि भारतीय मुद्रा रुपये में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारी गिरावट को लेकर घबराने की जरूरत नहीं है
नई दिल्ली:
केंद्रीय वित्तमंत्री अरुण जेटली ने बुधवार को कहा कि भारतीय मुद्रा रुपये में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारी गिरावट को लेकर घबराने की जरूरत नहीं है, क्योंकि देश की अर्थव्यवस्था की बुनियादी ताकत से गिरावट को रोकने में मदद मिलेगी। जेटली के अनुसार, रुपये की हालिया गिरावट बाहरी कारकों की वजह से है। मसलन, कच्चे तेल के दाम में उतार-चढ़ाव, व्यापार जंग का तनाव और देश से फंड का अमेरिका जाना।
उन्होंने कहा, 'दुनिया की सबसे तेज रफ्तार से विकास करने वाली अर्थव्यवस्था में इसके लिए चिंता करने की जरूरत नहीं है।' जेटली यहां केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक के बाद मीडिया को संबोधित कर रहे थे।
गौरतलब है कि रुपए में लगातार गिरावट का रुख बना हुआ है। बुधवार को भी रुपया डॉलर के मुकाबले और 16 पैसे और टूटा और यह रिकॉर्ड गिरावट के साथ 71.72 रुपए प्रति डॉलर के स्तर पर आ गया है। डॉलर के मुकाबले यह रुपए का सबसे निचला स्तर है।
और पढ़ें: रुपए में रिकॉर्ड गिरावट, डॉलर के मुकाबले 14 पैसे टूटकर 71.72 के स्तर पर आया
रुपया मंगलवार को भी गिरावट के साथ बंद हुआ था। कल डॉलर के मुकाबले रुपया 71.43 के स्तर पर बंद हुआ था। रुपए में पिछले कुछ समय से लगातार गिरावट का रुख बना हुआ है। इस गिरावट का सबसे बड़ा कारण अमेरिका का ईरान पर प्रतिबंध लगाना और चीन पर सख्ती करना है। इसके चलते डॉलर दुनिया के ज्यादा करेंसी के मुकाबले लगातार मजबूत हो रहा है।
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Shani Jayanti 2024: ये 4 राशियां हैं शनिदेव को बहुत प्रिय, शनि जयंती से इन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन!
-
Aaj Ka Panchang 6 May 2024: क्या है 6 मई 2024 का पंचांग, जानें शुभ-अशुभ मुहूर्त और राहु काल
-
Love Rashifal 6 May 2024: इन राशियों का आज पार्टनर से हो सकता है झगड़ा, जानें अपनी राशि का हाल
-
Somwar Ke Upay: सोमवार के दिन करें ये चमत्कारी उपाय, शिव जी हो जाएंगे बेहद प्रसन्न!