जानें किन किन राज्यों में हिलेरी को पछाड़ ट्रंप को मिली जीत
दुनिया की सबसे बड़ी महाशक्ति ने डोनाल्ड ट्रंप को अपना नेता चुन लिया है।
नई दिल्ली:
दुनिया की सबसे बड़ी महाशक्ति का नेता डोनाल्ड ट्रंप को चुन लिया गया है। सभी सर्वेक्षणों को झुठलाते हुए रिपब्लिकन उम्मीदवार ट्रंप ने हिलेरी को करारी शिकस्त दी। ट्रंप ने 29 राज्यों और हिलेरी ने 18 राज्यों में जीत हासिल की। इसके साथ ही चुनाव सर्वेक्षकों को हैरान करते हुए उनके अमेरिका के 45वें राष्ट्रपति बनने का रास्ता साफ हो गया।
यह भी पढ़ें- Live US Presidential Election: जानिये अब तक क्या-क्या हुआ
राष्ट्रपति बनने के लिए 270 वोट चाहिए होते हैं। रिपब्लिकन कैंडिडेट ट्रंप को 276 और डेमोक्रेटिक की उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन को 218 वोट मिले। इन नतीजों के साथ रिपब्लिकन पार्टी आठ साल बाद सत्ता में वापसी की है। इससे पहले साल 2001-09 के बीच जॉर्ज डब्ल्यू बुश रिपब्लिकन राष्ट्रपति थे। जानतें है जीत और हार के लिए ट्रंप और हिलेरी को कहां कहां मिली जीत-
ट्रंप को मिली इन राज्यों में जीत - 29 राज्य
आलास्का, नॉर्थ डेकोटा, निब्रास्का, कैंजस, ओक्लाहोमा, टेक्सॉस, वायोमिंग, इंडियाना, केन्टकी, टेनसी, आरकन्सा, लूइजियाना, वेस्ट वर्जिनिया, एलबामा, ओहयो साउथ कैरलाइना, ऊटा, आयोवा, फ्लोरिडा, नॉर्थ कैरलाइना, मिसीसिपी, कन्सास, मोन्टाना, मिसूरी, जॉर्जिया, साउथ डेकोटा और इदाहो राज्यों में जीत मिली।
यह भी पढ़ें- अमेरिका राष्ट्रपति चुनाव: जानिए जीत के बाद क्या बोले डोनाल्ड ट्रंप
हिलेरी को इन राज्यों में जीत- 18 राज्य
वॉशिंगटन, ओरेगॉन,कैलिफोर्निया, नेवाडा, न्यू मैक्सिको,कोलोराडो, ईलिनोइस, वर्जीनिया, न्यूयॉर्क, न्यू जर्सी, मेरीलैंड, डिस्ट्रिक्ट ऑफ कोलंबिया, मैसचूसिट्स, कनेक्टिकट, डेलवेयर और रोड आइलंडवरमॉन्ट, डिस्ट्रिक्ट ऑफ कोलंबिया, मेरीलैंड, इलिनॉयस, न्यूजर्सी, तथा हवाई में जीत मिली।
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Lok Sabha Election 2024: PM मोदी ने नामांकन के लिए क्यों चुना यह खास दिन? सामने आई चौंकाने वाली वजह
-
Guru Asta 2024: आज गुरु होंगे अस्त, इन राशियों को होगा बंपर लाभ, होगी जबरदस्त कमाई
-
Angarak Yoga 2024: मंगल के गोचर से बना अंगारक योग, इन राशियों के जीवन में छा जाएगा अंधेरा
-
Vastu Tips For Kitchen: इस दिशा में होती है रसोई तो घर वाले हमेशा रहते हैं कंगाल