पाकिस्तान ने भारतीय उप उच्चायुक्त को किया तलब, लगाया लगातार गोलीबारी का आरोप
पाकिस्तान ने शुक्रवार को भारतीय उप उच्चायुक्त जे.पी.सिंह को तलब किया। पाकिस्तान ने 'भारतीय सेना की गोलीबारी' पर विरोध जताया।
नई दिल्ली:
पाकिस्तान ने शुक्रवार को भारतीय उप उच्चायुक्त जे.पी.सिंह को तलब किया। पाकिस्तान ने 'भारतीय सेना की गोलीबारी' पर विरोध जताया। पाकिस्तान का दावा है कि भारतीय सेना की ओर से की गई गोलीबारी में एक पाकिस्तानी नागरिक की मौत हो गई, जबकि चार बच्चे घायल हो गए।
पाकिस्तानी विदेश कार्यालय की ओर से जारी बयान में कहा गया है, 'पाकिस्तान नियंत्रण रेखा पर भारतीय सेना की ओर से अकारण गोलीबारी कर संघर्ष विराम के उल्लंघन और स्कूली वाहनों को निशाना बनाने की कड़ी आलोचना करता है।'
उन्होंने कहा, 'नागरिकों, ग्रामीणों और सार्वजनिक परिवहन और एक स्कूली वैन को जानबूझकर निशाना बनाया जाना निंदनीय है और मानवीय सम्मान एवं अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार व मानवीय कानूनों के खिलाफ है।' पाकिस्तानी सेना के मुताबिक, पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर के नाकियाल सेक्टर में भारतीय सेना की ओर से गोलीबारी की गई।
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Kya Kehta Hai Hinduism: हिंदू धर्म में क्या है मुस्लिमों का स्थान, सदियों पुराना है ये इतिहास
-
Varuthini Ekadashi 2024: वरुथिनी एकादशी आज, इस शुभ मुहूर्त में करें पारण, जानें व्रत खोलने का सही तरीक
-
Varuthini Ekadashi 2024: शादी में आ रही है बाधा, तो वरुथिनी एकादशी के दिन जरूर दान करें ये चीज
-
Varuthini Ekadashi 2024: वरुथिनी एकादशी पर अपनी राशि के अनुसार जपें मंत्र, धन वृद्धि के बनेंगे योग