भारत पाकिस्तान के बीच जंग की कोई गुंजाइश नहींः पाक आर्मी
पाकिस्तानी सेना ने सोमवार को कहा कि भारत के साथ युद्ध की कोई गुंजाइश नहीं है, क्योंकि दोनों देश परमाणु शक्ति से संपन्न हैं।
इस्लामाबाद:
पाकिस्तानी सेना ने सोमवार को कहा कि भारत के साथ युद्ध की कोई गुंजाइश नहीं है, क्योंकि दोनों देश परमाणु शक्ति से संपन्न हैं। हालांकि, पाकिस्तानी सेना ने कहा कि उनकी शांति की इच्छा को कमजोरी के तौर पर नहीं लिया जाना चाहिए।
पाकिस्तानी सेना की मीडिया शाखा इंटर सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) के महानिदेशक मेजर जनरल आसिफ गफूर ने संवाददाता सम्मेलन में भारत पर सीजफायर तोड़ने का आरोप लगाया।
उन्होंने कहा, 'साल 2018 की शुरूआत से अब तक भारत 1077 बार संघर्ष विराम का उल्लंघन कर चुका है।'
गफूर ने कहा, 'रक्षा और शांति की हमारी इच्छा को कमजोरी नहीं समझाना चाहिए। युद्ध तब होता है जब कूटनीति विफल होती है।' हालांकि उन्होंने आरोप लगाया कि भारत बातचीत से पीछे हट गया।
मीडिया से उन्होंने कहा, 'भारतीयों को यह समझना चाहिए कि वे (भविष्य) में कहां जाना चाहते हैं। हम दोनों परमाणु शक्ति संपन्न देश हैं।'
सीजफायर उल्लंघन का जवाब भारतीय सेना ने दिया था जिसमें एक महिला और एक नाबालिग लड़की की मौत हो गई थी। इतना ही नहीं चार बच्चों और आठ महिलाओं समेत 24 लोग घायल हो गए थे।
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Varuthini Ekadashi 2024: वरुथिनी एकादशी आज, इस शुभ मुहूर्त में करें पारण, जानें व्रत खोलने का सही तरीक
-
Varuthini Ekadashi 2024: शादी में आ रही है बाधा, तो वरुथिनी एकादशी के दिन जरूर दान करें ये चीज
-
Varuthini Ekadashi 2024: बरूथिनी एकादशी व्रत आज, जानें इसका महत्व, पूजा विधि और कथा
-
Varuthini Ekadashi 2024: वरुथिनी एकादशी पर अपनी राशि के अनुसार जपें मंत्र, धन वृद्धि के बनेंगे योग