म्यांमार नेता सू ची से रोहिंग्या मुद्दे पर लिया गया ऑक्सफर्ड सम्मान वापस
आंग सान सू ची का ये सम्मान उनके देश में रोहिंग्या मुसलमानों की दुर्दशा पर उनके द्वारा कथित समुचित कदम नहीं उठाने पर वापस लिया गया है।
नई दिल्ली:
सिटी ऑफ ऑक्सफर्ड ने म्यांमार की नेता आंग सान सू ची को दिया गया सम्मान वापस ले लिया है। आंग सान सू ची का ये सम्मान उनके देश में रोहिंग्या मुसलमानों की दुर्दशा पर उनके द्वारा कथित समुचित कदम नहीं उठाने पर वापस लिया गया है।
ऑक्सफर्ड सिटी काउंसिल ने म्यांमार की इस नेता को लोकतंत्र के लिए लंबा संघर्ष करने को लेकर वर्ष 1997 में फ्रीडम ऑफ ऑक्सफर्ड प्रदान किया था।
नोबेल शांति पुरस्कार विजेता सू ची का सिटी ऑफ ऑक्सफर्ड से गहरा नाता रहा है। वह अपने परिवार के साथ पार्क टाउन में रह चुकी हैं और वह 1964-67 के दैरान सेंट ह्यू कॉलेज गई थीं।
सिटी काउंसिल के इस कदम से पहले सेंट ह्यू कॉलेज अपने प्रवेश द्वार से उनकी तस्वीर हटा चुका है। म्यांमार में सेना के अभियान के बाद करीब पांच लाख रोहिंग्या मुसलान विस्थापित हो गए हैं।
सोमवार को परिषद ने सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया कि उनके पास यह सम्मान होना अब उपयुक्त नहीं है। ऑक्सफर्ड सिटी काउंसिल के नेता बॉब प्राइस ने उनका सम्मान वापस लेने के कदम का स्वागत किया और इस बात की पुष्टि की कि यह स्थानीय प्रशासन के लिए अप्रत्याशित कदम है।
सिटी काउंसिल इस बात के सत्यापन के लिए 27 नवंबर को एक विशेष बैठक करेगी कि यह सम्मान वापस लिया जाए।
रोहिंग्या मुद्दे पर बोली सू ची, हिंदु-मुस्लिम-जाति के नाम पर नहीं होगा भेदभाव
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Vastu Tips: दक्षिण दिशा में मुख करके पूजा करना शुभ या अशुभ? कहीं आप तो नहीं कर रहें ये गलती
-
Kya Kehta Hai Hinduism: हिंदू धर्म में क्या है मुस्लिमों का स्थान, सदियों पुराना है ये इतिहास
-
Surya Dev ki Aarti: रविवार के दिन जरूर पढ़ें सूर्यदेव की ये आरती, जीवन में आएगा बड़ा बदलाव!
-
Varuthini Ekadashi 2024: वरुथिनी एकादशी आज, इस शुभ मुहूर्त में करें पारण, जानें व्रत खोलने का सही तरीक