जापान के किंग अकिहितो छोड़ेंगे सिंहासन, 30 वर्षों के शासनकाल का होगा अंत
जापान के सम्राट अकिहितो लगभग 30 वर्षों के शासनकाल के बाद 30 अप्रैल 2019 को सम्राट के रूप में पद छोड़ेंगे। सरकार और इंपीरियल हाउस एजेंसी ने शुक्रवार को इसकी घोषणा की।
highlights
- जापान के सम्राट अकिहितो छोड़ेंगे पद
- 30 वर्षों के शासनकाल का होगा अंत
- सम्राट के बेटे नारुहितो बनेंगे अगले किंग
नई दिल्ली:
जापान के सम्राट अकिहितो लगभग 30 वर्षों के शासनकाल के बाद 30 अप्रैल 2019 को सम्राट के रूप में पद छोड़ेंगे। सरकार और इंपीरियल हाउस एजेंसी ने शुक्रवार को इसकी घोषणा की।
'द जापान टाइम्स' के अनुसार, प्रधानमंत्री शिंजो आबे और शाही परिवार के सदस्यों समेत 10 सदस्यीय समिति ने बंद कमरे में की गई बैठक के बाद यह घोषणा की। अकिहितो के उत्तराधिकारी उनके बड़े बेटे क्राउन प्रिंस नारुहितो 1 मई, 2019 को पदभार ग्रहण करेंगे।
इससे पहले सम्राट कोकाकू ने 1817 में सिंहासन छोड़ा था। सामान्यता जापान के सम्राट को देश के कानूनी ढांचे के तहत पद छोड़ने की अनुमति नहीं है।
सम्राट द्वारा अपना पद छोड़ने की इच्छा व्यक्त करने के बाद सरकार के प्रतिनिधियों, इंपीरियल हाउस और जापान के कानूनी विशेषज्ञों ने उनके सिंहासन छोड़ने की तिथि पर निर्णय लिया।
किम जोंग पर अमेरिका फिर भड़का, कहा- युद्धा हुआ तो तबाह हो जाएगा उत्तर कोरिया
अगस्त 2016 में प्रसारित सम्राट के दुर्लभ वीडियो संदेश के बाद जापान की संसद ने जून में एक कानून पारित किया ताकि अकिहितो अपने 57 वर्षीय बेटे को क्रिसेंथेमम (जापानी सम्राट का सिंहासन) सिंहासन सौंप सकें। वीडियो में उन्होंने अपने सेवानिवृत्त होने की इच्छा का संकेत दिया था।
जापानी संविधान में सम्राट को राज्य के प्रतीक के रूप में परिभाषित किया गया है जिसके पास कोई राजनीतिक शक्ति नहीं होती। अकिहितो की विदाई के साथ हाइसी युग का अंत हो जाएगा।
यह भी पढ़ें: सनी लियोनी ने पति डेनियल के साथ कराया बोल्ड फोटोशूट, सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Lok Sabha Election 2024: PM मोदी ने नामांकन के लिए क्यों चुना यह खास दिन? सामने आई चौंकाने वाली वजह
-
Guru Asta 2024: आज गुरु होंगे अस्त, इन राशियों को होगा बंपर लाभ, होगी जबरदस्त कमाई
-
Angarak Yoga 2024: मंगल के गोचर से बना अंगारक योग, इन राशियों के जीवन में छा जाएगा अंधेरा
-
Vastu Tips For Kitchen: इस दिशा में होती है रसोई तो घर वाले हमेशा रहते हैं कंगाल