कंधार में अज्ञात हमलावरों ने 5 महिलाओं पर बरसाई गोलियां, मौके पर ही सभी की मौत
हमले में मारी गईं सभी महिलाएं हवाई अड्डे पर काम करती थीं
काबुल:
अफगानिस्तान के कंधार में शनिवार को कुछ अज्ञात बंदूकधारियों ने एक वाहन पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाई जिसमें पांच महिलाओं और गाड़ी के ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई।
हमले में मारी गईं सभी महिलाएं हवाई अड्डे पर काम करती थीं। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, प्रांतीय सरकार के प्रवक्ता समीम खपलवाक ने कहा, "शहर के देह खोजा इलाके में सुबह करीब 5.30 बजे गोलीबारी हुई। मारे गए सभी लोग अपने ऑफिस जा रहे थे, तभी उन्हें ले जा रही मिनी बस पर बंदूकधारियों ने हमला कर दिया।"
हमलावर हमले के थोड़ी देर बाद ही घटनास्थल से फरार हो गए। घटना की जांच की जा रही है।अधिकारी ने कहा कि फरार हमलावरों की खोजबीन शुरू कर दी गई है।
अभी तक किसी ने भी हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। हालांकि अधिकारी ने हमले के लिए तालिबान आतंकवादियों की ओर इशारा करते हुए 'शांति और स्थिरता के शत्रुओं' को इसके लिए जिम्मेदार बताया है।
तालिबान संगठन ने 2001 में खत्म हुए अपने छह साल के शासनकाल में लड़कियों की शिक्षा पर प्रतिबंध लगा दिया था और महिलाओं को घरों में कैद रहने को मजबूर कर दिया था।
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Pradosh Vrat 2024: भगवान शिव के 108 नाम करेंगे कल्याण, प्रदोष व्रत पर इन नामों का जरूर करें जाप
-
Pradosh Vrat 2024: वैशाख मास का प्रदोष व्रत कब? इस मुहूर्त में करें पूजा, चमक उठेगी किस्मत
-
Chanakya Niti: इन 7 लोगों को अपना पैर कभी भी न छूने दें, वरना रोना पड़ेगा पूरी जिंदगी!
-
Mohini Ekadashi 2024: मोहिनी एकादशी के दिन इस तरह करें पीपल के पड़े की पूजा, सभी ग्रह दोष होंगे दूर