स्पेन के कैटालोनिया में जनमत संग्रह में अफरातफरी, स्पेन पुलिस ने मतपत्र जब्त किए
सीएनएन के मुताबिक, गिरोना के एक मतदान केंद्र में पुलिस खिड़की का शीशा तोड़कर अंदर घुसी। इसी मतदान केंद्र पर क्षेत्रीय राष्ट्रपति कार्ल्स पुइगडेमोंट मतदान करने वाले थे।
highlights
- कैटालोनिया में जनमत संग्रह के खिलाफ है स्पेन की सरकार
- पुलिस ने जब्त की कई मतपेटियां, वोट डालने वालों के साथ हुई झड़प
- कैटालोनिया की आबादी 75 लाख, जनमत के लिए 2,315 मतदान केंद्र
नई दिल्ली:
स्पेन से अलग होकर एक स्वतंत्र देश कैटालोनिया के गठन के मुद्दे पर रविवार को हो रहे जनमत संग्रह में शुरुआत में ही उस समय अफरातफरी मच गई जब स्पेन की राष्ट्रीय पुलिस ने मतदान केंद्रों में पहुंचकर मतपेटियों और मतपत्रों को जब्त करना शुरू कर दिया।
इस दौरान वोट डालने वालों के साथ पुलिस के साथ झड़प भी हुई। इस दौरान पुलिस ने रबर की गोलियां चलाईं।
सीएनएन के मुताबिक, गिरोना के एक मतदान केंद्र में पुलिस खिड़की का शीशा तोड़कर अंदर घुसी। इसी मतदान केंद्र पर क्षेत्रीय राष्ट्रपति कार्ल्स पुइगडेमोंट मतदान करने वाले थे।
स्पेन के गृह मंत्रालय ने ट्वीट कर कहा, 'पुलिस अवैध जनमत संग्रह के संबंध में न्यायिक आदेश और कानून के तहत मतपेटियों को जब्त कर रही है।'
स्पेन सरकार ने कहा है कि वह इस जनमत संग्रह को बंद कराने के लिए प्रतिबद्ध है। देश की संवैधानिक अदालत ने इसे अवैध करार दिया है।
जनमत संग्रह के दौरान मतपत्र पर केवल एक प्रश्न है, 'क्या आप कैटालोनिया को स्पेन से अलग कर एक अलग राष्ट्र बनाना चाहते हैं?'
यह भी पढ़ें: आयरलैंड में गर्भपात कानून के खिलाफ सड़क पर उतरे हजारों लोग
इस संबंध में 'हां' और 'नहीं' की दो मतपेटियां हैं। इस दौरान बार्सिलोना में सुरक्षा बल गार्डिया सिविल ने मतदाताओं को मतदान केंद्रों में घुसने से रोका। प्रशासन ने मतपत्रों, मतदाता सूची और अभियान सामग्रियों को जब्त कर लिया है और हजारों की संख्या में अतिरिक्त पुलिस और गार्डिया सिविल बल को क्षेत्र में भेजा है।
जनमत संग्रह का आयोजन करा रहे कैटालन के वरिष्ठ अधिकारियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
बीते कुछ दिनों में प्रशासन ने मतदान स्थल एप के इस्तेमाल पर रोक लगा दी है और मतगणना सॉफ्टवेयर को जब्त कर लिया।
पुइगडेमोंट ने स्पेन सरकार के विरोध के बावजूद मतदाताओं से रविवार को मतदान करने का आग्रह किया।
यह भी पढ़ें: आतंकी हाफिज सईद ने पाक विदेश मंत्री ख्वाजा आसिफ के खिलाफ ठोका 10 करोड़ रुपये मानहानि का दावा
कैटालन सरकार ने शुक्रवार को ट्वीट कर कहा कि जनमत संग्रह के लिए 2,315 मतदान केंद्र खुलेंगे और इस दौरान 53 लाख से अधिक मतदाता मत देने के लिए पंजीकृत हैं।
कैटालोनिया सरकार के अंतर्राष्ट्रीय संचार निदेशक जॉन मारिया पिक ने सीएनएन को बताया कि मतदान सुबह नौ बजे शुरू हुआ और यह रात आठ बजे तक चलेगा। चुनाव के नतीजे रात लगभग 10 बजे आ सकते हैं।
अधिकतर मतदान केंद्र स्कूलों में बनाए गए हैं। कैटालोनिया की आबादी 75 लाख है और इसकी अपनी क्षेत्रीय सरकार है। इसे काफी समृद्ध इलाका माना जाता है।
यह भी पढ़ें: इंटरनेट पर वायरल हो रहीं हैं बिग बॉस 11 के घर के अंदर की तस्वीरें
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Madhuri Dixit Networth: टीवी पर एक एपिसोड की मोटी रकम लेती हैं माधुरी दीक्षित, इतने करोड़ की हैं मालकिन
-
Rakhi Sawant Hospitalized: अस्पताल में भर्ती हुईं ड्रामा क्वीन राखी सावंत, डॉक्टरों ने बताई हालत गंभीर
-
Sonali Bendre-Shoib Akhtar: सोनाली बेंद्रे से शादी करना चाहते थे शोएब अख्तर, दी थी किडनैप करने की धमकी
धर्म-कर्म
-
Masik Durga Ashtami May 2024: नौकरी में तरक्की चाहते हैं तो मासिक दुर्गाष्टमी पर करें ये उपाय
-
Vastu Tips For Wrist Watch: आपको कंगाल बना सकती है आपकी यह आदत, गलती से भी यहां उतारकर न रखें अपनी घड़ी
-
Lucky Girls Zodiac Signs: ससुराल वालों को करोड़पति बना देती हैं इन राशियों की लड़कियां
-
भगवान बदरीनाथ ने दिए शुभ संकेत, मूर्ति पर लगा घृत कंबल नहीं सूखा यानी देश खुशहाल रहेगा