आंध्र प्रदेश: अब बुरी नजर से फसलों को बचा रही है सनी लियोन, किसान ने खेत में लगाया बिकनी पोस्टर
फसल को बुरी नजर से बचाने के लिए आंध्र प्रदेश के एक किसान ने अजीबो-गरीब तरकीब अपनाई है। किसान ने अपने खेत में बिकनी पहने सनी लियोनी का एक पोस्टर लगाया है।
नई दिल्ली:
फसल को बुरी नजर से बचाने के लिए आंध्र प्रदेश के एक किसान ने अजीबो-गरीब तरकीब अपनाई है। किसान ने अपने खेत में बिकनी पहने सनी लियोन का एक पोस्टर लगाया है। किसान का दावा है कि इस पोस्टर को लगाने के बाद से उनकी फसल में काफी सुधार हुआ है।
यह अनोखा तरीका नेल्लोर जिले में बांदाकिंदिपल्ली गांव के किसान ए.चेंचू रेड्डी ने अपनाया है। फसल बचाने के लिए खेत के पास बिकनी में लगी सनी लियोनी का यह पोस्टर सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रेड्डी ने ने फसल को बर्बाद होने से बचाने के लिए लाल बिकनी पहने सनी लियोन के दो पोस्टर खेत के दोनों किनारों पर लगाए हैं। यह पोस्टर पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है। इस पोस्टर पर तेलुगू में लिखा है, 'मुझसे जलना मत'।
किसान रेड्डी ने मीडिया को बताया कि गांव के पास सड़क के किनारे उनकी करीब 10 एकड़ जमीन है और वो यहां पर सब्जियां उगाते हैं। कई सालों से उनकी फसल खराब हो रही थी।
और पढ़ें: जिया खान सुसाइड केस: सूरज पंचोली के खिलाफ कोर्ट में ट्रायल शुरू, गवाह को कोर्ट ने भेजा समन
रेड्डी बताते हैं, 'मुझे लगता है कि सड़क के किनारे खेत होने के कारण हर आने-जाने वाले की नजर फसलों पर पड़ती है। कुछ बुरी नजरों के कारण ही फसलें बर्बाद हुई हैं।'
रेड्डी ने कहा, 'सनी लियोन को लोग चाहते हैं। ऐसे में लोग फसलों को नहीं बल्कि सनी लियोन को देखते हैं। इससे मेरी फसलें बुरी नजरों से बच जाती हैं। इसका फायदा मिल रहा है। फसलें अच्छी हुई हैं।'
उन्होंने बताया कि फसल को बर्बाद होने से बचाने के लिए रेड्डी ने कई कई उपाए किए, लेकिन कुछ फायदा नहीं हुआ। वो बताते है कि वह सनी के फैन नहीं हैं लेकिन दोस्त के सुझाव पर उन्होंने इस पर अमल किया और अब वो इसके परिणाम से हैरान है।
रेड्डी के मुताबिक, 'अब हर कोई सिर्फ सनी लियोन को देखता है। मेरी फसल की तरफ लोगों की नजर नहीं जाती। अब मेरी फसलें अच्छी हो रही हैं।'
और पढ़ें: वैलेंटाइन डे पर एसिड अटैक पीड़िता रानी को मिला ये खास तोहफा, सच्ची मोहब्बत की दिखी मिसाल
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Kya Kehta Hai Hinduism: हिंदू धर्म में क्या है मुस्लिमों का स्थान, सदियों पुराना है ये इतिहास
-
Varuthini Ekadashi 2024: वरुथिनी एकादशी आज, इस शुभ मुहूर्त में करें पारण, जानें व्रत खोलने का सही तरीक
-
Varuthini Ekadashi 2024: शादी में आ रही है बाधा, तो वरुथिनी एकादशी के दिन जरूर दान करें ये चीज
-
Varuthini Ekadashi 2024: वरुथिनी एकादशी पर अपनी राशि के अनुसार जपें मंत्र, धन वृद्धि के बनेंगे योग