Train Cancelled today : यात्रीगण कृपया ध्यान दें...आज कैंसिल हुईं 268 ट्रेनें और कई के बदले रूट
Train Cancelled today:भारतीय रेलवे ने आज यानी 31 दिसंबर को 268 ट्रेनों को कैंसिल कर दिया है. रेलवे के इस कदम से यात्रियों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. रेलवे ने जिन ट्रेनों को कैंसिल किया है, उनमें पैसेंजर, मेल और एक्सप्रेस ट्रेन शामिल
New Delhi:
Train Cancelled today : यात्रीगण कृप्या ध्यान दें... आज आपकी ट्रेन स्टेशन पर नहीं पहुंच रही है इसलिए गाड़ी का इंतजार न करें. ये कोई रेलवे का अनाउंसमेंट नहीं है, बल्कि हम आपको ये बताना चाहते हैं कि नववर्ष के एक दिन पहले यानी 31 दिसंबर को भारतीय रेलवे ने बड़ा कदम उठाते हुए 268 ट्रेनें कैंसिल कर दी हैं. ऐसे में अच्छा यह होगा कि आप घर से रेलवे स्टेशन के लिए निकलने से पहले अपनी ट्रेन का करंट स्टेटस जरूर चेक कर लें. कहीं ऐसा न हो कि आप तो स्टेशन पहुंच जाएं लेकिन आपकी ट्रेन न पहुंचे और ऐसे में आपको अपनी यात्रा कैंसिल करनी पड़े.
Train Cancelled today
दरअसल, भारतीय रेलवे ने आज यानी 31 दिसंबर को 268 ट्रेनों को कैंसिल कर दिया है. रेलवे के इस कदम से यात्रियों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. रेलवे ने जिन ट्रेनों को कैंसिल किया है, उनमें पैसेंजर, मेल और एक्सप्रेस ट्रेन शामिल हैं. रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार आज कुल 268 में से 239 ट्रेनों को पूरी तरह के कैंसिल कर दिया गया है, जबकि 29 ट्रेनों को आंशिक रूप से कैंसिल किया गया है. इसके अलावा 23 ट्रेनों की टाइमिंग में बदलाव किया गया है और 6 गाड़ियों का रूट बदल दिया गया है. रेलवे ने ट्रेनों के कैंसिलेशन के पीछे कोहरा, खराब मौसम और पटरियों के मरम्मतीकरण जैसे कारणों को बताया है.
ये ट्रेनें हुई रद्द
क्रम संख्या | ट्रेन संख्या | ट्रेन का नाम |
1 | 01605 | पठानकोट – जोगिंदर नगर |
2 | 01620 | एक्सप्रेस स्पेशल शामली दिल्ली |
3 | 04030 | फरुखनगर – दिल्ली सराय रोहिल्ला |
4 | 04041 | दिल्ली सराय रोहिल्ला – फरुखनगर |
5 | 04042 | फरुखनगर- दिल्ली सराय रोहिल्ला |
6 | 04319 | स्पेशल लखनऊ – शाहजहाँपुर |
7 | 04383 | प्रयागराज संगम- जौनपुर जंक्शन |
8 | 04384 | जौनपुर जंक्शन- प्रयागराज संगम |
9 | 04424 | जींद-दिल्ली एक्सप्रेस जींद जंक्शन – दिल्ली जं |
10 | 12241 | सुपरफास्ट चंडीगढ़ – अमृतसर जंक्शन |
11 | 01634 | श्री माता वैष्णो देवी कटरा- नई दिल्ली |
12 | 12034 | शताब्दी नई दिल्ली – कानपुर सेंट्रल |
13 | 2357 | दुर्गियाना एक्सप्रेस कोलकाता टर्मिनल – अमृतसर जंक्शन |
14 | 14006 | लिच्छवी एक्सप्रेस आनंद विहार टर्मिनल – सीतामढ़ी |
15 | 14217 | ऊंचाहार एक्सप्रेस प्रयागराज संगम- चंडीगढ़ |
ऐसे करें चेक ट्रेनों का स्टेटस ( Train Cancelled today )
आप आपने नजदीकी साइबर कैफे पर जाकर आपनी ट्रेन का करंट स्टेटस चेक कर सकते हैं. इसके साथ ही आप घर बैठे अपने मोबाइल पर भी ट्रेनों के परिचालन, स्टेटस और टाइमिंग की जानकारी कर सकते हैं. कैंसिल ट्रेनों का स्टेटस जानने के लिए आप अपने मोबाइल, लैपटॉप या कम्प्यूटर पर भारतीय रेलवे की वेबसाइट https://enquiry.indianrail.gov.in/mntes पर जाकर विजिट कर सकते हैं. इसके अलावा आप आईआरसीटीसी की साइट https://www.irctchelp.in/cancelled-trains-list/#list2 से ट्रेनों की जानकारी ले सकते हैं.
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Lok Sabha Election 2024: PM मोदी ने नामांकन के लिए क्यों चुना यह खास दिन? सामने आई चौंकाने वाली वजह
-
Guru Asta 2024: आज गुरु होंगे अस्त, इन राशियों को होगा बंपर लाभ, होगी जबरदस्त कमाई
-
Angarak Yoga 2024: मंगल के गोचर से बना अंगारक योग, इन राशियों के जीवन में छा जाएगा अंधेरा
-
Vastu Tips For Kitchen: इस दिशा में होती है रसोई तो घर वाले हमेशा रहते हैं कंगाल