रेप के आरोप में उत्तराखंड का पूर्व मंत्री मसूद मदनी गिरफ्तार
उत्तराखंड के पूर्व मंत्री मसूद मदनी को पुलिस ने रेप के आरोप में शनिवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। मदनी जमीयत उलमा-ए-हिंद के महासचिव मौलाना महमूद मदनी के सगे भाई हैं।
नई दिल्ली:
उत्तराखंड के पूर्व मंत्री मसूद मदनी को पुलिस ने एक महिला से रेप करने के आरोप में शनिवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। मदनी जमीयत उलमा-ए-हिंद के महासचिव मौलाना महमूद मदनी के सगे भाई हैं। वह उत्तराखंड में नारायण दत्त तिवारी की सरकार में राज्यमंत्री थे. देवबंद थाना प्रभारी ने बताया कि हरियाणा के जींद जनपद की रहने वाली महिला ने मसूद मदनी के खिलाफ देवबंद कोतवाली में शुक्रवार शाम को दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज करवाया था।
नि:संतान महिला का आरोप था कि संतान प्राप्ति की मन्नत के लिए वह काफी समय पहले पिरान कलियर गई, जहां पर उसकी मुलकात मसूद मदनी से हुई। मसूद मदनी ने उसे भरोसा दिलाया कि उसकी दवा से उसकी इच्छा पूरी होगी।
महिला का आरोप है कि मदनी उसे झांसा देकर देवबंद ले गया, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया और वीडियो भी बना लिया। फिर वीडियो के जरिये उसे ब्लैकमेल कर कई बार दुष्कर्म किया।
पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर महिला का मेडिकल परीक्षण कराया और शनिवार तड़के मसूद मदनी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। इस घटनाक्रम के बाद देवबंद में सतर्कता बढ़ा दी गई है। उधर, इस मामले में महमूद मदनी ने कहा, 'हमारे भाई को फर्जी मामले में फंसाया जा रहा है। मामले की गहनता से जांच होनी चाहिए।'
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Ibrahim Ali Khan Insta Debut: इब्राहिम अली खान ने मारी इंस्टाग्राम पर एंट्री, पहले ही पोस्ट में किया इस ब्रांड का प्रमोशन
-
Neetu Kapoor: 'जिंदगी आपके बिना...' ऋषि कपूर को याद कर भावुक हुईं नीतू सिंह, बरसी पर लिखा ऐसा पोस्ट
-
Ranbir Kapoor-Alia Bhatt Daughter: आलिया-रणबीर की हैप्पी फैमिली वीडियो वायरल, राहा की क्यूटनेस ने जीते दिल
धर्म-कर्म
-
Namkaran Muhurat May 2024: मई 2024 में नामकरण संस्कार के लिए ये हैं शुभ मुहूर्त, ऐसे रखें बेबी का नाम
-
Chanakya Niti: चाणक्य के अनुसार चंचल मन वाले लोग होते हैं ऐसे, दोस्ती करें या नहीं?
-
Masik Janmashtami 2024: कल मासिक कृष्ण जन्माष्टमी पर बन रहे हैं ये 3 शुभ योग, जल्द विवाह के लिए करें ये उपाय
-
May Promotion Horoscope: मई 2024 में इन 3 राशियों को मिलेगी नौकरी में जबरदस्त तरक्की, सिंह का भी शामिल!