logo-image

यूपी: मंत्री रीता बहुगुणा के घर के बाहर महिला ने खुद पर डाला केरोसीन, लोगों ने बचाया

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक महिला ने मंत्री रीता बहुगुणा के घर के बाहर आत्मदाह करने का प्रयास किया।

Updated on: 17 Oct 2017, 12:19 AM

New Delhi:

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक महिला ने मंत्री रीता बहुगुणा के घर के बाहर आत्मदाह करने का प्रयास किया। इस दौरान मौके पर हड़कंप मच गया और लोगों ने उस महिला को खुद को लगाने से रोका और पुलिस को सूचना दी।

जानकारी के अनुसार महिला गिरजा देवी पांडेय इलाहाबाद की रहने वाली हैं। शाम को 6 बजे वह महिला कल्याण मंत्री रीता बहुगुणा जोशी के सरकारी आवास पर पहुंची। महिला ने यहां पर अपने ऊपर मिट्टी का तेल डालकर खुद को आग लगाने की कोशिश की।

मौके पर मौजूद लोगों ने महिला को आत्मदाह करने से रोका। इस दौरान पुलिस को भी बुलाया गया। महिला से जब पूछताछ की गई तो महिला ने बताया कि उसके बेटे अरुण कुमार पांडेय के खिलाफ इलाहाबाद जनपद में कई मुकदमें दर्ज हैं।

महिला का आरोप है कि उसके बेटे को फर्जी मुकदमों में फंसाया गया है। वह अपने बेटे के खिलाफ सभी आरोप खत्म करवाना चाहती है। लेकिन जब मंत्री के यहां उसकी सुनवाई नहीं हुई इसलिए महिला ने यह कदम उठाया।

और पढ़ें : बैंक डकैती के आरोप में 5 हिजबुल आतंकवादी नामित, 2 गिरफ्तार

और पढ़ें : जैन मुनि आचार्य शांतिसागर रेप के आरोप में गिरफ्तार