महाराणा प्रताप जयंती के मौके पर योगी आदित्यनाथ के विवादित बोल, विदेशी आक्रमणकारी था अकबर, बाबर और औरंगजेब
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महाराणा प्रताप की 477वीं जयंती पर कहा कि अकबर, औरंगजेब और बाबर की पहचान जब भी होगी केवल एक विदेशी आक्रांता के तौर पर होगी।
नई दिल्ली:
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महाराणा प्रताप की 477वीं जयंती पर विवादित बयान देते हुए कहा कि अकबर, औरंगजेब और बाबर की पहचान जब भी होगी केवल एक विदेशी आक्रांता के तौर पर होगी।
उन्होंने कहा, 'भारत का नौजवान महाराणा प्रताप, शिवाजी, गुरु गोविंद सिंह बन जाए तो हमें ISIS (आतंकी संगठन) से डरने की जरूरत नहीं है।'
योगी ने कहा, 'जो जाति या कौम अपने इतिहास को ना संजोये वह भूगोल को सुरक्षित नहीं रख सकता। अकबर, औरंगजेब और बाबर की पहचान जब भी होगी केवल एक विदेशी आक्रांता के तौर पर होगी। जिस दिन हम इसे स्वीकार कर लेंगे, समस्या का हल हो जाएगा।'
और पढ़ें: मेरठ में योगी आदित्यनाथ ने कहा, जाति और धर्म के आधार पर नहीं होगा भेदभाव
उन्होंने कहा, 'मान सिंह ने महाराणा प्रताप से यह कहा कि वह अकबर के सामने झुक जाएं तो महाराणा प्रताप ने कहा कि अकबर शासक नहीं बल्कि अधर्मी है। महाराणा प्रताप ने मान सिंह के प्रस्ताव को ठुकराकर स्वाभिमान और सम्मान की परिभाषा गढ़ दी थी। उनके बताये रास्ते पर चलकर ही देश और समाज को सम्मान मिल सकता है।'
महाराणा प्रताप की जयंती के मौके पर उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक और विदेश राज्यमंत्री वीके सिंह मौजूद थे।
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Vastu Tips: दक्षिण दिशा में मुख करके पूजा करना शुभ या अशुभ? कहीं आप तो नहीं कर रहें ये गलती
-
Kya Kehta Hai Hinduism: हिंदू धर्म में क्या है मुस्लिमों का स्थान, सदियों पुराना है ये इतिहास
-
Surya Dev ki Aarti: रविवार के दिन जरूर पढ़ें सूर्यदेव की ये आरती, जीवन में आएगा बड़ा बदलाव!
-
Varuthini Ekadashi 2024: वरुथिनी एकादशी आज, इस शुभ मुहूर्त में करें पारण, जानें व्रत खोलने का सही तरीक