आज से भारतीय जनता पार्टी के मेगा कैंपेन, 'मेरा परिवार भाजपा परिवार' की शुरुआत
भाजपा का यह अभियान 12 फरवरी से 2 मार्च तक चेलगा, यह अभियान यूपी में पचास लाख घरों पर भाजपा का झंडा लगाने का लक्ष्य है.
लखनऊ:
आज से भारतीय जनता पार्टी के मेगा कैंपेन, 'मेरा परिवार भाजपा परिवार' अभियान की शुरुआत होगी. भाजपा का यह अभियान 12 फरवरी से 2 मार्च तक चेलगा, यह अभियान यूपी में पचास लाख घरों पर भाजपा का झंडा लगाने का लक्ष्य है. 'मेरा परिवार भाजपा परिवार' अभियान के पहले दिन आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लखनऊ के डालीबाग इलाके में स्थित पार्टी कार्यकर्ता के घर 12 बजे पार्टी का झंडा फहराएंगे. इस मेगा कैंपेन में पार्टी कार्यकर्ता, पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि अपने-अपने घरों पर पार्टी का झंडा लगाएंगे, प्रदेश अध्यक्ष डॅा महेन्द्र नाथ पांडेय भी न्यू हैदराबाद कॉलोनी स्थित अपने आवास पर पार्टी झंडा फहराएंगे, वहीं प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल पार्टी कार्यालय पर झंडा फहराएंगे, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य प्रयागराज में अपने आवास पर झंडा लगाएंगे.
यह भी पढ़ें- वंदे भारत एक्सप्रेस में यात्रियों को लेना ही होगा खाना, करने होंगे इतने रुपये तक खर्च
यह महाअभियान चार चरणों में चलेगा, 12-13 फरवरी को पार्टी के राष्ट्रीय पदाधिकारी, प्रदेश पदाधिकारी, जिले के पदाधिकारी, सांसद, विधायक, जिला पंचायत अध्यक्ष, सदस्य, महापौर अपने-अपने घरों पर कार्यकर्ताओं को बुलाकर चाय पर चर्चा करेंगे और अपने घरों की छत पर भाजपा का झंडा फहराएंगे.
यह भी पढ़े- प्रियंका ने लखनऊ में किया मेगा रोड शो, 'आ गई बदलाव की आंधी, राहुल संग प्रियंका गांधी' के लगे नारे
अभियान की फोटो खींचकर सोशल मीडिया पर भी अपलोड करेंगे, #MeraPariwarBhajapaPariwar हैशटैग से आम जन को जोड़ने की कोशिश होगी.
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Kya Kehta Hai Hinduism: हिंदू धर्म में क्या है मुस्लिमों का स्थान, सदियों पुराना है ये इतिहास
-
Varuthini Ekadashi 2024: वरुथिनी एकादशी आज, इस शुभ मुहूर्त में करें पारण, जानें व्रत खोलने का सही तरीक
-
Varuthini Ekadashi 2024: शादी में आ रही है बाधा, तो वरुथिनी एकादशी के दिन जरूर दान करें ये चीज
-
Varuthini Ekadashi 2024: वरुथिनी एकादशी पर अपनी राशि के अनुसार जपें मंत्र, धन वृद्धि के बनेंगे योग