राजस्थान के चूरू में आग उगल रहा आसमान, जानें कहां है 56.8 तापमान
बीकानेर श्रीगंगानगर भी टॉप-15 सबसे गर्म शहरों में शुमार हुए
highlights
- चूरू में तापमान 47.3 डिग्री पर पहुंच गया
- दुनिया में 6ठा और देश में तीसरा सबसे गर्म शहर रहा चूरू
- दुनिया में सबसे गर्म कैप सेंट फ्रांसिस
नई दिल्ली:
राजस्थान (Rajasthan) में भीषण गर्मी और लू के प्रकोप के कारण आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है. पारा रिकॉर्ड तोड़ रहा है. चूरू में तापमान 47.3 डिग्री पर पहुंच गया. इतने पारे के साथ वह दुनिया में 6ठा और देश में तीसरा सबसे गर्म शहर रहा. बीकानेर श्रीगंगानगर भी टॉप-15 सबसे गर्म शहरों में शुमार हुए.
यह भी पढ़ें- राजस्थान: भीषण गर्मी और लू का कहर जारी, नहीं मिल रही राहत
दोनों शहरों में पारा 46.8 डिग्री रहा. जयपुर में मई माह के सबसे गर्म दिन-रात रहे, यहां दिन का पारा 44.5°, रात का 30.2 डिग्री रहा. प्रदेश में कई जगह जलसंकट भी गहरा गया है. दुनिया में सबसे गर्म कैप सेंट फ्रांसिस (Cape Saint Francis) है जहां पारा 56.8° है.
यह भी पढ़ें- RBSE Rajasthan Board 10th Results 2019: नोट कर लें ये 2 नंबर, तब ही चेक कर पाएंगे राजस्थान बोर्ड 10वीं के नतीजे
दुनिया में 6 सबसे गर्म शहर
1. कैप सेंट फ्रांसिस द. अफ्रीका 56.8
2. मित रिया कुवैत 48.6
3. जैकबाबाद पाकिस्तान 48.5
4. चंद्रपुर भारत 48.0
5. ब्रह्मपुरी भारत 47.5
6. चूरू भारत 47.3
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Varuthini Ekadashi 2024: वरुथिनी एकादशी आज, इस शुभ मुहूर्त में करें पारण, जानें व्रत खोलने का सही तरीक
-
Varuthini Ekadashi 2024: शादी में आ रही है बाधा, तो वरुथिनी एकादशी के दिन जरूर दान करें ये चीज
-
Varuthini Ekadashi 2024: बरूथिनी एकादशी व्रत आज, जानें इसका महत्व, पूजा विधि और कथा
-
Varuthini Ekadashi 2024: वरुथिनी एकादशी पर अपनी राशि के अनुसार जपें मंत्र, धन वृद्धि के बनेंगे योग