कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आज लिंगायत संप्रदाय की दीक्षा ग्रहण कर ली
चित्रदुर्गा में एक प्रसिद्ध लिंगायत मठ है, जिसे मुरुगा मठ के नाम से जाना जाता है, राहुल गांधी ने आज यहां मठ के प्रमुख डॉ श्री शिवमूर्ति मुरुगा शरणारू स्वामी जी से मुलाकात की
नई दिल्ली:
चित्रदुर्गा में एक प्रसिद्ध लिंगायत मठ है, जिसे मुरुगा मठ के नाम से जाना जाता है, राहुल गांधी ने आज यहां मठ के प्रमुख डॉ श्री शिवमूर्ति मुरुगा शरणारू स्वामी जी से मुलाकात की जिसके बाद तमाम कांग्रेस नेताओं की मौजूदगी में मठ के प्रमुख संत ने उन्हें इष्ट लिंग दीक्षा दी. जब राहुल गांधी को इष्ट लिंग दीक्षा दी जा रही थी तब मठ की तरफ से ये घोषणा की गई कि ये एक एतिहासिक क्षण है जब राहुल गांधी लिंगायत संप्रदाय को अपना रहे हैं. लिंगायत संप्रदाय संत बसवन्ना के सिद्धांतों पर चलने वाला एक संप्रदाय है जिसमें हर धर्म के लोगों को लिंगायत संप्रदाय अपनाने की आजादी होती है, इस प्रक्रिया के तहत इष्ट लिंग की दीक्षा ग्रहण करने वाले को लिंगायत समुदाय से जुड़ा हुआ मान लिया जाता है.
कर्नाटक: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने चित्रदुर्ग में श्री मुरुगा मठ के संत डॉ श्री शिवमूर्ति मुरुगा शरणारू से मुलाकात की। pic.twitter.com/8rrPg5Vvz0
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 3, 2022
ईष्ट लिंग दीक्षा की इस प्रक्रिया के तहत लिंगायत संत मंत्रोचारण के साथ लिंगायत सम्प्रदाय को अपनाने वाले को ईष्ट लिंग धारण करवाते हैं जिसके बाद ये मान लिया जाता है कि उस व्यक्ति ने लिंगायत संप्रदाय को अपना लिया है. ईष्ट लिंग की दीक्षा ग्रहण करने के बाद राहुल गांधी ने ट्वीट करते हुए लिखा कि वो भाग्यशाली हैं कि उन्होंने ईष्ट लिंग की दीक्षा ग्रहण की है और संत बसवन्ना के बारे में और भी जानने और पढ़ने के लिए बहुत ही उत्सुक हैं।
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Nawazuddin Siddiqui Birthday: चांद नवाब से मंटो तक...नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने इन दमदार रोल्स से किया बॉलीवुड पर राज
-
Rajkummar Rao On Nepotism: जब स्टार किड ने छीन ली राजकुमार राव से फिल्म, एक्टर ने बॉलीवुड में झेला नेपोटिज्म
-
Chandu Champion Trailer: पहली बार एक्शन मोड में कार्तिक आर्यन, ट्रेलर में मिलेगा ताबड़तोड़ फाइट का मजा
धर्म-कर्म
-
Naga Sadhu Facts: कैसे बनते हैं नागा साधु, ये क्यों रहते हैं निर्वस्त्र? बेहद रहस्यमयी है उनकी दुनिया
-
Weekly Horoscope: इस हफ्ते इन राशियों को रहना होगा बहुत अर्लट, बढ़ सकती हैं परेशानियां
-
Career Weekly Rashifal: इन राशियों के करियर में आएंगी जबरदस्त उछाल, हाथ लगेगी बड़ी सफलता!
-
Arthik Weekly Rashifal: धन-दौलत से भर जाएगा इन राशियों का घर, पूरे हफ्ते गिनेंगे पैसे ही पैसे!