logo-image

होशंगाबाद के हिल स्टेशन पचमढ़ी में 1 डिग्री पर आया पारा, ठिठुरा मध्‍य प्रदेश

सात दिन से ठंड से ठिठुर रहे मप्र में आठवें दिन शुक्रवार को मौसम के तेवर और सर्द हो गए. होशंगाबाद हिल स्टेशन पचमढ़ी का तापमान 1.0 डिग्री तक आ गया है.

Updated on: 21 Dec 2018, 11:32 AM

होशांगाबाद:

सात दिन से ठंड से ठिठुर रहे मप्र में आठवें दिन शुक्रवार को मौसम के तेवर और सर्द हो गए. होशंगाबाद हिल स्टेशन पचमढ़ी का तापमान 1.0 डिग्री तक आ गया है.भोपाल में सीजन में पहली बार शीतलहर चली. यहां रात का तापमान 6.0 डिग्री दर्ज किया गया. ऐसी ही ठंड प्रदेश के अन्य शहरों में भी पड़ी. इंदौर में भी तापमान लगातार गिरावट दर्ज हुई. पूर्वोत्तर से चलने वाली बर्फीली हवाओं के चलते प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में भी तापमान में लगातार गिरावट आ रही है. इंदौर में 9.0 फीसद तापमान दर्ज किया गया ..सुबह से चल रही सर्द हवाओं ने लोगों को सर्दी का एहसास करा दिया. मध्य प्रदेश के एक मात्र हिल स्टेशन पचमढ़ी की रात के तापमान में आई गिरावट. पचमढ़ी का न्यूनतम 1 डिग्री दर्ज किया गया. पचमढ़ी की झील, गार्डन में बर्फ जम गई है.

वहीं ग्वालियर अंचल में पिछले 1 हफ्ते से लगातार पारा गिरता जा रहा है. पहाड़ी इलाकों से चलने वाली बर्फीली हवाओं की वजह से तापमान 4.5 डिग्री तक गिर गया है. लोगों को सुबह घर से निकलने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है

भोपाल में अगले 5 दिन का क्‍या होगा तापमान

दिनांक      न्‍यूनतम  अधिकतम

21/12      6.0      24.0 
22/12      7.0      25.0 
23/12      8.0      25.0 
24/12      8.0      26.0 
25/12      9.0      26.0 
26/12      10.0    25.0 

जबलपुर में अगले 5 दिन का क्‍या होगा तापमान

20/12      7.0     23.0 
21/12      7.0     23.0 
22/12      8.0     23.0 
23/12      9.0     24.0 
24/12      10.0    24.0 
25/12      10.0    23.0