Delhi Flood: दिल्ली की सड़कों पर चलना हुआ खतरनाक, कहीं पानी तो कहीं करंट के झटके
Delhi Flood:सुबह 9 बजे के आसपास 208.40 मीटर दर्ज किया गया. यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने से राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के कई इलाकों में पानी सड़कों तक आ गया है जिसकी वजह से लोगों को आवागमन में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है
highlights
- दिल्ली में यमुना नदी के रौद्र रूप ने दिल्लीवासियों की तौबा करा दी है
- जलस्तर बढ़ने से पानी सड़कों पर आ गया है, जिससे अधिकांश रास्ते बंद हो गए हैं
- सड़के पानी से लबालब नजर आ रही हैं तो निचले इलाकों में पानी घुस गया है
New Delhi:
Delhi Flood: देश की राजधानी दिल्ली में यमुना नदी के रौद्र रूप ने दिल्लीवासियों की तौबा करा दी है. जलस्तर बढ़ने से पानी सड़कों पर आ गया है, जिससे अधिकांश रास्ते बंद हो गए हैं. सड़के पानी से लबालब नजर आ रही हैं तो निचले इलाकों में पानी घुस गया है. यमुना का पानी खतरे के निशान से करीब 3 मीटर ऊपर बह रहा है. आईटीओ, लाल किला और यमुना बैंक जैसे इलाकों में चारों तरफ पानी ही पानी नजर आ रहा है. बाढ़ के चलते लाल किला पहुंचने वाले पर्यटकों पर रोक लगा दी गई है. वहीं, स्कूलों को भी 16 जुलाई तक बंद रखने का आदेश दिया गया है.
यह खबर भी पढ़ें- Delhi Flood: दिल्ली में बाढ़ से आफत, अब नोएडा के लिए भी हाई अलर्ट जारी
#WATCH दिल्ली: ओल्ड रेलवे ब्रिज (ओआरबी) पर यमुना नदी का जलस्तर खतरे के निशान को पार कर गया है। सुबह 9 बजे के आसपास 208.40 मीटर दर्ज किया गया।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 14, 2023
(पुराने यमुना पुल - 'लोहा पुल' का वीडियो है।) pic.twitter.com/DnHp7VkkzS
यमुना नदी का जलस्तर खतरे के निशान के पार
दिल्ली के ओल्ड रेलवे ब्रिज (ओआरबी) पर यमुना नदी का जलस्तर खतरे के निशान को पार कर गया है. सुबह 9 बजे के आसपास 208.40 मीटर दर्ज किया गया. यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने से राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के कई इलाकों में पानी सड़कों तक आ गया है जिसकी वजह से लोगों को आवागमन में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. वहीं, लोक निर्माण विभाग (PWD) मंत्री आतिशी ने कहा कि दिल्ली वालों के लिए अच्छी खबर ये है कि पानी का लेवल बढ़ नहीं रहा है. अभी धीमी गति से पानी घटना शुरू हो गया है. पानी का लेवल नीचे जाने में अभी 1 दिन लगेगा. सारे नाले भर गए हैं, जिसके बैक फ्लो के कारण कई इलाकों में पानी भर रहा है. अभी पंपिंग संभव नहीं है. हम दिल्ली वालों से अपील करेंगे कि जिसको घर से निकलने की जरूरत नहीं है वे घर में ही रहें.
यह खबर भी पढ़ें- Petrol Diesel Prices Today : यूपी-बिहार समेत इन राज्यों में बदले ईंधन के रेट, चेक करें लिस्ट
#WATCH दिल्ली: यमुना नदी के जलस्तर में बढ़ोतरी के चलते यमुना बाजार पर जलभराव की स्थिति बन गई है। लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। pic.twitter.com/8LAAE59Wp3
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 14, 2023
कुछ इलाकों में करंट दौड़ने की खबरें भी मिली
वहीं, दिल्ली के कुछ इलाकों में करंट दौड़ने की खबरें भी मिली हैं. दिल्ली में विकास मार्ग पर PWD हेडक्वार्टर के पास पैदल राहगीरों को बिजली के खंभे छूने पर करंट लगा है. हालांकि, इस दौरान किसी तरह की अप्रिय घटना नहीं हुई. अधिकारियों ने तुंरत घटना का संज्ञान लेते हुए जांच शुरू की है. डर है कि करंट कहीं पानी में न उतर आए. दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के स्पेशल सीपी एसएस यादव ने बताया कि कश्मीरी गेट पर बाढ़ का पानी आया था. अभी पानी कम होने के संकेत मिले हैं. रिंग रोड पर अभी भी पानी भरा हुआ है. लाल किले के पीछे और राजघाट पर अभी जलस्तर बढ़ा हुआ है. वापस पानी यमुना में जाने में समय लगेगा. राजघाट तक पानी आने के कारण गीता कॉलोनी के फ्लाईओवर को हमने बंद कर दिया था. उसके कारण पूर्वी और उत्तरी दिल्ली के बीच आवागमन प्रभावित हुआ.
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Vastu Tips: दक्षिण दिशा में मुख करके पूजा करना शुभ या अशुभ? कहीं आप तो नहीं कर रहें ये गलती
-
Kya Kehta Hai Hinduism: हिंदू धर्म में क्या है मुस्लिमों का स्थान, सदियों पुराना है ये इतिहास
-
Surya Dev ki Aarti: रविवार के दिन जरूर पढ़ें सूर्यदेव की ये आरती, जीवन में आएगा बड़ा बदलाव!
-
Varuthini Ekadashi 2024: वरुथिनी एकादशी आज, इस शुभ मुहूर्त में करें पारण, जानें व्रत खोलने का सही तरीक