बिहार में भी ठंड का कहर जारी, मौसम विभाग ने दी ये चेतावनी
पटना का गुरुवार को न्यूनतम तापमान 10.6 डिग्री सेल्सियस, छपरा का 9.2 डिग्री सेल्सियस, पूर्णिया का 9.4 डिग्री सेल्सियस तथा गया का 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.
highlights
- बिहार (Bihar) की राजधानी पटना (Patna) सहित राज्य के करीब सभी क्षेत्र गुरुवार को कड़ाके की ठंड की चपेट में हैं.
- पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से बिहार के अधिकतर इलाकों में बादल छाए रहे। धूप नहीं निकलने के कारण पछुआ हवाओं ने सर्दी बढ़ा दी है.
- जबकि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में गुरुवार को भी अत्यधिक ठंड की स्थिति बनी रही.
पटना:
बिहार (Bihar) की राजधानी पटना (Patna) सहित राज्य के करीब सभी क्षेत्र गुरुवार को कड़ाके की ठंड की चपेट में हैं। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से बिहार के अधिकतर इलाकों में बादल छाए रहे। धूप नहीं निकलने के कारण पछुआ हवाओं ने सर्दी बढ़ा दी है। इसी बीच अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कम अंतर होने के कारण लोगों को 24 घंटे ठंड का अहसास हो रहा है। पटना मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, पटना का गुरुवार को न्यूनतम तापमान 10.6 डिग्री सेल्सियस, छपरा का 9.2 डिग्री सेल्सियस, पूर्णिया का 9.4 डिग्री सेल्सियस तथा गया का 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। पटना में 12 से 14 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से चल रही हवा से मौसम और सर्द हो गया है।
मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, अगले दो दिनों में ठंड और बढ़ सकती है। पटना और गया के तापमान में गिरावट आ सकती है, वहीं मुजफ्फरपुर और आसपास के इलाकों में शीतलहर का असर दिख सकता है। विभाग के अनुसार, पटना और गया में गुरुवार को सुबह से कोहरा छाया रहा और बाद में आंशिक बादल भी छाए रहेंगे। बादलों के छंटने और हवाओं की रफ्तार कम होने पर कोहरा और घना होगा। न्यूनतम और अधिकतम तापमान में कमी आ सकती है।
यह भी पढ़ें: BJP छोड़ कांग्रेस में गईं सावित्री बाई फुले ने कांग्रेस भी छोड़ी, अब बनाएंगी अपनी पार्टी
मौसम वैज्ञानिकों ने अपने पूर्वानुमान में कहा है कि पूरे प्रदेश में अगले तीन-चार दिनों में न्यूनतम तापमान पांच से नौ डिग्री के बीच आ सकता है। पटना में बुधवार को अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
पटना के जिलाधिकारी कुमार रवि ने बताया कि सार्वजनिक स्थलों पर अलाव जलाने की व्यवस्था करने का निर्देश दिया गया है। जिला प्रशासन का दावा है कि पटना में 98 स्थलों पर प्रतिदिन अलाव जलाए जा रहे हैं। जबकि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में गुरुवार को भी अत्यधिक ठंड की स्थिति बनी रही. सुबह चारों ओर घने कोहरे के साथ पारा 5.8 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़का, जो मौसम के औसत तापमान से दो डिग्री कम था.
यह भी पढ़ें: टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 10वें बल्लेबाज बने स्टीव स्मिथ, ग्रेग चैपल को पछाड़ा
मौसम विभाग ने यह जानकारी दी. मौसम विभाग के अनुसार, साल 1997 के बाद से से यह दिसंबर सबसे ठंडा रहा है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने कहा, "साल 1997 के बाद से अब तक दिसंबर महीने में सबसे लंबी अवधि के और सबसे सर्द दिन रिकॉर्ड किए गए हैं." मौसम विभाग ने कहा कि गुरुवार को भी ठंड बरकरार रहेगी और दिन ढलने के साथ मौसम और ज्यादा ठंडा हो जाएगा. गुरुवार को अधिकतम तापमान के 15 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है.
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Vastu Tips: दक्षिण दिशा में मुख करके पूजा करना शुभ या अशुभ? कहीं आप तो नहीं कर रहें ये गलती
-
Kya Kehta Hai Hinduism: हिंदू धर्म में क्या है मुस्लिमों का स्थान, सदियों पुराना है ये इतिहास
-
Surya Dev ki Aarti: रविवार के दिन जरूर पढ़ें सूर्यदेव की ये आरती, जीवन में आएगा बड़ा बदलाव!
-
Varuthini Ekadashi 2024: वरुथिनी एकादशी आज, इस शुभ मुहूर्त में करें पारण, जानें व्रत खोलने का सही तरीक