logo-image

MS Dhoni Birthday Video : नेपाल में इस अंदाज में फैंस ने मनाया धोनी का बर्थडे, देखें वायरल तस्वीरें

MS Dhoni Birthday: नेपाल में महेन्द्र सिंह धोनी के फैंस ने बेहद खास अंदाज में कैप्टन कूल के जन्मदिन का मनाया. इस दौरान फैंस ने जरूरतमंद लोगों के बीच कई जरूरी सामानों को बांटा.

Updated on: 08 Jul 2023, 07:40 PM

नई दिल्ली:

MS Dhoni Birthday : भारत ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के चाहने वाले हैं. कैप्टन कूल की दीवानगी फैंस के सिर चढ़ कर बोलता है. फैंस धोनी के जन्मदिन का पूरे साल इंतजार करते हैं और अपने-अपने अंदाज में मनाते हैं. शुक्रवार को Dhoni ने अपना 42वां बर्थडे सेलिब्रेट किया. बहरहाल, सोशल मीडिया पर एक तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है. दरअसल, सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीरें नेपाल की है, जहां माही के फैंस ने अपने चहेते कैप्टन का जन्मदिन खास अंदाज में मनाया.

नेपाल में फैंस ने इस खास अंदाज में मनाया माही का बर्थडे

नेपाल में फैंस ने MS Dhoni का जन्मदिन कुछ खास अंदाज में सेलिब्रेट किया. इस दौरान माही के फैंस ने गरीबों और जरूरतमंद लोगों की मदद की. इसके अलावा Dhoni के फैंस ने साफ-सफाई के सामान और अन्य कई चीजों को जरूरतमंदों में बांटी. इसके अलावा सरकारी स्कूल के तकरीबन 200 बच्चों को बैग बांटे. वहीं इन फैंस ने ब्लड डोनेट भी किया. इसके अलावा हैदराबाद समेत भारत के कई इलाकों में धोनी के फैंस ने अपने-अपने अंदाज में माही के बर्थडे को सेलिब्रेट किया. इन सबकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं.

सोशल मीडिया पर वायरल हुईं तस्वीरें...

हैदराबाद में 52 फुट बड़ी मूर्ति के साथ फैंस ने Dhoni का जन्मदिन मनाया. बहरहाल, सोशल मीडिया पर तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं. इसके अलावा सोशल मीडिया फैंस लगातार कमेंट्स कर धोनी को उनके बर्थडे पर बेस्ट विशेस भी दे रहे हैं.  गौरतलब है कि पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने शुक्रवार (7 जुलाई) को अपना 42वां जन्मदिन मनाया. IPL 2023 में MS Dhoni की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स ने अपना पांचवा खिताब जीता और मुबंई इंडियंस की बराबरी की. 

यह भी पढ़ें: Sourav Ganguly Birthday : गांगुली का ये वर्ल्ड रिकॉर्ड जो आज तक कोई नहीं तोड़ पाया, ICC में दिखाया था दम