logo-image

MS Dhoni के बर्थडे पर दीवानगी की हदें पार, फैन ने खून से लिखा मैसेज, कार्ड पर भी छपवाया नाम

Mahendra Singh Dhoni Birthday: टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और रांची के राजकुमार महेंद्र सिंह धोनी के फैंस दुनियाभर में हैं. 7 जुलाई को धोनी का जन्मदिन है. ऐसे में उनके घर रांची में फैंस काफी भारी संख्या में जुटे हुए हैं.

Updated on: 06 Jul 2023, 05:11 PM

नई दिल्ली:

MS Dhoni Birthday Special: टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) के फैंन देश के कौने-कौने में मौजूद हैं. धोनी के फैंस की भीड़ रांची (Ranchi) में स्थित उनके बंगले के बाहर भी देखने को मिलती है. वहीं, राजस्थान के भीलवाड़ा के रहने वाले विजेश चेन्नई सुपर किंग्स की येलो जर्सी पहनकर रांची में स्थित उनके बंगले के बाहर पहुंचे हैं और साथ में अपने खून से लिखकर धोनी के जन्मदिन का एक संदेश लाए हैं.

भारतीय टीम के सबसे सफल कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) 7 जुलाई को अपना 42वां जन्मदिन मनाएंगे. फैंस पूरे साल उनके जन्मदिन मनाने का बेसब्री से इंतजार करते हैं. उनके बर्थडे को लेकर भारत के हर राज्य के फैंस माही से मिलने उनके बंगले के बाहर नजर आएं, लेकिन इस दौरान राजस्थान के भीलवाड़ा के रहने वाले 26 साल के विजेश ने सारी सुर्खियां बटोर ली. विजेश चेन्नई सुपर किंग्स की येलो जर्सी पहनकर माही का जन्मदिन मनाने रांची पहुंचे हैं. 

इतना ही नहीं विजेश ने धोनी के जन्मदिन का एक संदेश भी लिखा. उन्होंने यह मैसेज अपने खून से लिखा है. वह Dhoni से मिलकर उन्हें ये संदेश देना चाहते हैं. उन्होंने धोनी से मिलने की पूरी कोशिश की, लेकिन वह मिल नहीं सके. 

इसके बाद विजेश ने Dhoni के बंगले के बाहर की रात गुजारने की ठान ली. इसके बाद उनकी जो धोनी से मिलने की तमन्ना थी वो भी पूरी हो गई.  दरअसल 5 जुलाई की सुबह जब धोनी अपने बंगले से बाहर कार से निकल रहे थे तो विजेश ने उन्हें देखकर हाथ हिलाया और धोनी ने भी जवाब दिया. वहीं, विजेश ने बर्थडे केक मंगाया जिस पर लिखा था "हैप्पी बर्थडे माही, वी लव यू". 

विजेश राजस्थान के भीलवाड़ा में एक क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन भी करा रहे हैं जिसका नाम उन्होंने धोनी के नाम पर रखा है. 

यह भी पढ़ें: MS Dhoni Records: एमएस धोनी के वो 5 रिकॉर्ड जो रह जाएंगे उन्हीं के नाम, कोई नहीं तोड़ पाएगा