logo-image

भारत का Chandrayaan-3 सफल, अब World Cup 2023 भी जीतेगा भारत, Mumbai Indians ने बताया कैसा बन रहा संयोग

World Cup 2023 : भारत ने आज Chandrayaan-3 की सॉफ्ट लैंडिंग के साथ इतिहास रचा है. वहीं अब भारत की नजर वनडे वर्ल्ड कप पर हैं.

Updated on: 24 Aug 2023, 10:51 AM

नई दिल्ली :

World Cup 2023 : भारत ने 23 अगस्त को चांद पर इतिहास रच दिया. चंद्रयान-3 की सॉफ्ट लैंडिंग के साथ ही भारत चांद की सतह पर अपना परचम लहराया है. भारत चांद पर पहुंचने वाला अमेरिका, चीन और सोवियत रूस के बाद चौथा देश बन गया है. वहीं भारत चांद के साउथ पोल पर लैंड करने वाला दुनिया का पहला देश बना है. पूरे देश में खुशी का माहौल है. हर कोई Chandrayaan-3 के सफल लैडिंग के लिए ISRO की वैज्ञानिकों को बधाई दे रहा. वहीं आईपीएल (IPL) की फ्रेंचाइजी टीम मुंबई इंडियंस (MI) ने वनडे वर्ल्ड कप 2023 (ICC World Cup 2023) और Chandrayaan-3 को लेकर सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर किया गया है.

MI की शेयर की गई फोटो के ऊपरी वाली भाग में ISRO के पूर्व चीफ के सिवन (K Sivan) और टीम इंडिया के कप्तान रोहित (Rohit Sharma) को दिखाया गया है. इसके बाद फोटो के नीचले भाग में इसरो के वर्तमान चीफ डॉ एस सोमनाथ (ISRO Chief S. Somanath) को दिखा जा सकता है वहीं एक जगह खाली रखा गया है. दरअसल इस फोटो में बताया जा रहा है कि भारत साल 2019 में चंद्रयान-2 और वनडे वर्ल्ड कप में असफल रहा था और अब जब Chandrayaan-3 सफल हो गया है तो अब भारत वर्ल्ड कप 2023 भी जीतेगा. 

यह भी पढ़ें: Watch: चांद पर पहुंचा भारत, एमएस धोनी ने इस अंदाज में सेलिब्रेट की Chandrayaan-3 की लैंडिंग, वीडियो हो रहा वायरल

बता दें कि भारत का साल 2019 में ISRO के पूर्व चीफ के सिवन के अगुवाई में चंद्रयान-2 असफल रहा था. वहीं इसी साल टीम इंडिया भी वनडे वर्ल्ड के सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड से हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गई थी. उस टूर्नामेंट में टीम इंडिया की कमान विराट कोहली के हाथों में थी. वहीं रोहित शर्मा ने इस पूरे टूर्नामेंट में कमाल का प्रदर्शन किया था. अब भारत की जमीन पर वनडे वर्ल्ड कप खेला जाना है. टीम इंडिया इस ट्रॉफी की प्रबल दावेदार मानी जा रही है. 

यह भी पढ़ें: Chandrayaan-3 : भारत की चांद पर पहुंचने की टीम इंडिया भी बनी गवाह, आयरलैंड से देखा चंद्रयान-3 का LIVE नजारा