CWG 2018 : बॉक्सिंग में भारतीय मुक्केबाज विकास कृष्ण ने 75 किग्रा वर्गभार में जीता गोल्ड
21वें राष्ट्रमंडल खेलों के 10वें दिन भारत के विकास कृष्ण ने शानदार प्रदर्शन करते हुए शनिवार को मुक्केबाजी स्पर्धा के 75 किलोग्राम वर्ग में स्वर्ण पदक अपने नाम किया।
गोल्ड कोस्ट:
21वें राष्ट्रमंडल खेलों के 10वें दिन भारत के विकास कृष्ण ने शानदार प्रदर्शन करते हुए शनिवार को मुक्केबाजी स्पर्धा के 75 किलोग्राम वर्ग में स्वर्ण पदक अपने नाम किया। विकास ने फाइनल मुकाबले में कैमरून के दियूदोन विल्फ्रे सेयी को 5-0 से हराया।
विकास ने रियो ओलम्पिक में क्वार्टर फाइनल तक का सफर तय किया था।
मुक्केबाजी के दौरान पांचों जजों ने विकास को विजेता करार दिया। विकास ने पहले दौर में आस्ट्रेलिया के कैम्पबेल सोमरविले को हराया था।
इसके बाद उन्होंने दूसरे दौर में जाम्बिया के बेन्नी मुजियो को हराया और फिर सेमीफाइनल में नाइजीरिया के स्टीवन डोनीले को पराजित कर फाइनल खेलने का अधिकार हासिल किया।
सेयी के खिलाफ विकास शुरुआत से ही हावी रहे और अपने जैब्स और पंचों से उन्हें हैरान कर दिया। सेयी ने भी रिंग में चपलता दिखाने की कोशिश की लेकिन वह विकास के अनुभव के आगे नतमतस्क नजर आए।
विकास ने शनिवार को भारत को तीसरा स्वर्ण दिलाया। इससे पहले एमसी मैरीकोम और गौरव सोलंकी ने स्वर्ण जीता था।
यह भी पढें: CWG 2018 : कुश्ती में भारत के सोमवीर ने कांस्य पदक जीता
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Nawazuddin Siddiqui Birthday: चांद नवाब से मंटो तक...नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने इन दमदार रोल्स से किया बॉलीवुड पर राज
-
Rajkummar Rao On Nepotism: जब स्टार किड ने छीन ली राजकुमार राव से फिल्म, एक्टर ने बॉलीवुड में झेला नेपोटिज्म
-
Chandu Champion Trailer: पहली बार एक्शन मोड में कार्तिक आर्यन, ट्रेलर में मिलेगा ताबड़तोड़ फाइट का मजा
धर्म-कर्म
-
Naga Sadhu Facts: कैसे बनते हैं नागा साधु, ये क्यों रहते हैं निर्वस्त्र? बेहद रहस्यमयी है उनकी दुनिया
-
Weekly Horoscope: इस हफ्ते इन राशियों को रहना होगा बहुत अर्लट, बढ़ सकती हैं परेशानियां
-
Career Weekly Rashifal: इन राशियों के करियर में आएंगी जबरदस्त उछाल, हाथ लगेगी बड़ी सफलता!
-
Arthik Weekly Rashifal: धन-दौलत से भर जाएगा इन राशियों का घर, पूरे हफ्ते गिनेंगे पैसे ही पैसे!