MS Dhoni ने अपने दो नन्हें फैंस को दिया स्पेशल गिफ्ट, माही का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
MS Dhoni Viral Video : एमएस धोनी का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वह अपने दो नन्हें फैंस के साथ नजर आ रहे हैं.
नई दिल्ली:
MS Dhoni : इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2023) में CSK को चैंपियन बनाने के बाद से ही महेंद्र सिंह धोनी भले ही एक्शन से बाहर चल रहे हैं, लेकिन शायद ही ऐसा कोई दिन बीतता है, जब उनका नाम सुर्खियों में ना आए. ये सब माही की फैन फॉलोइंग का ही तो नतीजा है. भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की फैन फॉलोइंग पूरी दुनिया में देखी जाती है. उनकी एक झलक पाने के लिए फैंस बेताब रहते हैं. धोनी भी फैंस की हर जिद पूरी करते हैं. खासतौर पर जब बात नन्हे फैंस की आती है तो धोनी बच्चे ही बन जाते हैं. इन दिनों धोनी का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें धोनी अपने दो नन्हे फैंस के साथ बातचीत करते नजर आ रहे हैं. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है.
एमएस धोनी का यह वीडियो सोशल मीडिया पर उनके किसी फैन ने शेयर किया. इस वीडियो में धोनी अपने दोनों नन्हें फैंस को बैट पर ऑटोग्राफ देते नजर आए. इसके बाद दोनों बच्चों को के साथ बैठकर फोटो भी क्लिक करवाई. बच्चे अपने स्टार क्रिकेटर के साथ फोटो खिंचवाकर काफी खुश दिखाई दे रहे हैं. MS Dhoni का यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है और फैंस इसे काफी पसंद कर रहे हैं.
Video of the day! 🥺♥️@MSDhoni #MSDhoni #WhistlePodu pic.twitter.com/XLQTbcjMZA
— DHONI Era™ 🤩 (@TheDhoniEra) August 30, 2023
भारतीय के पूर्व कप्तान एमएस धोनी आखिरी बार आईपीएल 2023 में मैदान पर नजर आए थे. उनकी कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स ने फाइनल मैच में गुजरात टाइटंस को हराकर अपना पांचवां खिताब जीता था. इस टूर्नामेंट में धोनी पूरी तरह से फिट नहीं थे. वह घुटने के दर्द से जूझ रहे थे. इसी वजह से धोनी ने टूर्नामेंट में अपनी बैटिंग पोजीशन भी कई बार बदली थी और विकेटों के बीच दौड़ते हुए भी उन्हें कई बार परेशानी का सामना करना पड़ा था, लेकिन अब MS Dhoni आईपीएल 2024 के लिए भी पूरी तैयारी में जुट गए हैं. इस बात की पूरी संभावना है कि वह IPL 2024 में एक्शन में नजर आएंगे.
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Love Rashifal 3 May 2024: इन राशियों के लिए आज का दिन रोमांस से रहेगा भरपूर, जानें अपनी राशि का हाल
-
Ganga Dussehra 2024: इस साल गंगा दशहरा पर बन रहा है दुर्लभ योग, इस शुभ मुहूर्त में स्नान करें
-
Akshaya Tritiya 2024: अक्षय तृतीय के दिन करें ये उपाय, चुम्बक की तरह खिंचा चला आएगा धन!
-
First Hindu Religious Guru: ये हैं पहले हिंदू धर्म गुरु, भारत ही नहीं विश्व भी करता है इन्हें नमन