जानें अपने अधिकार: एक्ट्रेस ऐश्वर्या खरे बोलीं, मानवाधिकार के प्रति जागरुकता जरूरी
मानवाधिकार दिवस पर न्यूज नेशन की मुहीम 'जानें अपने अधिकार' की सराहना करते हुए कहा कि इससे लोगों में मानवाधिकार के प्रति जागरुकता बढ़ेगी।
नई दिल्ली:
10 दिसंबर को मनाए जाने वाले मानवाधिकार दिवस पर टीवी एक्ट्रेस ऐश्वर्या खरे ने कहा कि आज भी लोगों को अपने अधिकार की जानकारी नहीं है। लोगों को इसके बारे में बताए जाने की जरूरत है।
उन्होंने मानवाधिकार दिवस पर न्यूज नेशन की मुहिम 'जानें अपने अधिकार' की सराहना करते हुए कहा कि इससे लोगों में मानवाधिकार के प्रति जागरुकता बढ़ेगी।
उन्होंने कहा, 'अभी भी समानता नहीं है। आस-पास में ही मानवाधिकार का उल्लंघन दिखता है। हमें अपने घर से मानवाधिकार के हक में आवाज उठानी चाहिए।'
मूलत: मानव अधिकार संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा दी गई है जो विश्व के सभी हिस्सों में लागू होता है।
संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 10 दिसंबर 1948 को मानवाधिकार घोषणा पत्र को मान्यता दिया और तभी से 10 दिसंबर का दिन मानवाधिकार दिवस के लिए तय किया गया।
हलांकि भारत में 28 सितंबर, 1993 से मानव अधिकार कानून अमल में लाया गया और 12 अक्टूबर, 1993 में 'राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग' का गठन किया गया था।
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Bhagwat Geeta Shlok: जीवन बदल देंगे भागवत गीता के ये 10 श्लोक, आज ही अपने बच्चों को सिखाएं
-
Shani Chalisa Lyrics: शनिदेव के भक्त यहां पढ़ें शनि चालीसा और जानें इसके चमत्कारी लाभ
-
South Facing House Vastu: दक्षिण दिशा में है आपका घर, घबराए नहीं, आप भी बन सकते हैं अमीर
-
Mulank 5 Numerology 2024: इस मूलांक के लोगों को मई में मिलने वाली है तरक्की या नई नौकरी