logo-image

Nokia 8 स्मार्टफोन आज हो सकता है लॉन्च, जानिए फीचर्स

बुधवार को लंदन में होने वाले होने वाले प्रेस इवेंट में HMD ग्लोबल अपने Nokia 8 स्मार्टफोन को लॉन्च कर सकता है। इसके अलावा Nokia 2, Nokia 7, और Nokia 9 को लेकर भी कंपनी खुलासा कर सकती है।

Updated on: 16 Aug 2017, 09:35 AM

नई दिल्ली:

बुधवार को लंदन में होने वाले होने वाले प्रेस इवेंट में HMD ग्लोबल अपने Nokia 8 स्मार्टफोन को लॉन्च कर सकता है। इसके अलावा Nokia 2, Nokia 7, और Nokia 9 को लेकर भी कंपनी खुलासा कर सकती है।

आपको बता दे Nokia 8 स्मार्टफोन के लॉन्च होने की कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। Nokia 8 स्मार्टफोन के फीचर्स की बात करें तो इसे लेकर कुछ रुमर्स सामने आए हैं।

फोन में 5.3-इंच की क्वाड HD डिसप्ले होने वाली है। स्नेपड्रैगन प्रोसेसर को भी दमदार ही कहा जाएगा। वेरियंट में 4GB रैम और दूसरे वर्जन में 6GB रैम हो सकती है।

इसकी कीमत की बात करें तो GSMArena की रिपोर्ट के अनुसार रोमानिया में Nokia 8 स्मार्टफोन को €515 की कीमत के साथ लॉन्च किया जा सकता है। भारत में इस स्मार्टफोन की कीमत 39,000 रुपए से 45,000 रुपए के आस-पास होगी।

और पढ़ें: क्या धोनी खेलेंगे 2019 का विश्वकप या BCCI को मिल चुका है उनका उत्तराधिकारी

Nokia 8 स्मार्टफोन में एंड्राइड 7.1.1 नौगट दिया जा सकता है। आपको बता दे यह सभी जानकारी रुमर्स के आदार पर आई है।

 मुंबई जैसे हमले रोकने के लिये कोस्टगार्ड को मिलेंगे 32 हज़ार करोड़ रुपये, बढ़ेगी जहाज़ों की संख्या