Chandrayaan-3 Mission: चंद्रमा के साउथ पोल की सतह पर कितना रहता है तापमान? चंद्रयान-3 के विक्रम लैंडर ने किया खुलासा
Chandrayaan-3 Mission : चंद्रमा के साउथ पोल की सतह पर चंद्रयान-3 का विक्रम लैंडर और प्रज्ञान रोवर अपना कार्य सुचारू रूप से कर रहा है. चांद से संबंधित जानकारी इसरो को भेजी जा रही है. इस बीच एक और नया अपडेट सामने आया है.
highlights
- ISRO ने 23 अगस्त को चांद के साउथ पोल की सतह पर चंद्रयान-3 को उतारा
- चंद्रमा की सतह पर सुचारू रूप से कार्य कर रहा है विक्रम लैंडर और प्रज्ञान रोवर
- विक्रम लैंडर में एक तरह का थर्मामीटर चास्टे (ChaSTE) नामक यंत्र लगाकर भेजा गया
नई दिल्ली:
Chandrayaan-3 Mission : भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने 23 अगस्त को चांद के साउथ पोल की सतह पर चंद्रयान-3 को उतार दिया है. अब विक्रम लैंडर और प्रज्ञान ने दक्षिणी ध्रुव पर अपना कार्य करना शुरू कर दी है. दोनों वहां की सतही संरचना की जानकारी जुटाकर इसरो को भेज रहा है. विक्रम लैंडर ने इसरो को साउथ पोल की मिट्टी और तापमान का डेटा भेजा है. इसरो ने रविवार को X (पहले ट्विटर) पर तापमान का अपडेट शेयर किया है.
यह भी पढ़ें : Amit Shah In Telangana: 'कांग्रेस 4G, AIMIM 3G, BRS 2G पार्टी' जानें अमित शाह ने ये क्यों कहा?
विक्रम लैंडर में एक तरह का थर्मामीटर चास्टे (ChaSTE) नामक यंत्र लगाकर भेजा गया है. चंद्रयान के विक्रम लैंडर में लगे इस पेलोड का कार्य चांद की सतह, उसके ऊपर और 10 सेंटीमीटर नीचे तक का तापमान नापना है. इसरो के पास चास्टे की पहली रिपोर्ट आई है. इसे लेकर इसरो ने ट्वीट कर बताया कि विक्रम लैंडर पर चास्टे (चांद का सतह थर्मोफिजिकल प्रयोग) पेलोड से पहला अवलोकन किया गया है.
Chandrayaan-3 Mission: First observations from the ChaSTE (Chandra's Surface Thermophysical Experiment) payload onboard Vikram Lander: ISRO
— ANI (@ANI) August 27, 2023
The presented graph illustrates the temperature variations of the lunar surface/near-surface at various depths, as recorded during the… pic.twitter.com/PeOi0XQCrf
यह भी पढ़ें : Nuh Violence: नूंह में ब्रजमंडल यात्रा की अनुमति नहीं, प्रशासन ने Yatra रोकने को किए ये बड़े इंतजाम
इसरो ने ट्वीट के साथ एक ग्राफ भी जारी किया है. प्रस्तुत ग्राफ विभिन्न गहराई पर चंद्रमा की सतह/सतह के तापमान में भिन्नता को दर्शाता है, जैसा कि जांच के प्रवेश के दौरान दर्ज किया गया था. चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव के लिए यह पहली ऐसी प्रोफाइल है, जिसका विस्तृत अवलोकन किया जा रहा है. आपको बता दें कि विश्वभर में भारत पहला ऐसा देश है, जिसके चंद्रयान-3 के विक्रम लैंडर पर लगे चास्टे इसरो को जानकारी भेज रहा है और उसे दुनिया के सामने रखा भी जा रहा है.
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Nawazuddin Siddiqui Birthday: चांद नवाब से मंटो तक...नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने इन दमदार रोल्स से किया बॉलीवुड पर राज
-
Rajkummar Rao On Nepotism: जब स्टार किड ने छीन ली राजकुमार राव से फिल्म, एक्टर ने बॉलीवुड में झेला नेपोटिज्म
-
Chandu Champion Trailer: पहली बार एक्शन मोड में कार्तिक आर्यन, ट्रेलर में मिलेगा ताबड़तोड़ फाइट का मजा
धर्म-कर्म
-
Naga Sadhu Facts: कैसे बनते हैं नागा साधु, ये क्यों रहते हैं निर्वस्त्र? बेहद रहस्यमयी है उनकी दुनिया
-
Weekly Horoscope: इस हफ्ते इन राशियों को रहना होगा बहुत अर्लट, बढ़ सकती हैं परेशानियां
-
Career Weekly Rashifal: इन राशियों के करियर में आएंगी जबरदस्त उछाल, हाथ लगेगी बड़ी सफलता!
-
Arthik Weekly Rashifal: धन-दौलत से भर जाएगा इन राशियों का घर, पूरे हफ्ते गिनेंगे पैसे ही पैसे!