logo-image
लोकसभा चुनाव

Chandrayaan-3 Mission: चांद पर चल रहा प्रज्ञान रोवर, तय की इतनी दूरी, जानें चंद्रयान-3 पर ISRO का अपडेट्स

Chandrayaan-3 Mission : भारत ने चांद पर भी अपना तिरंगा लहरा दिया है. भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के लिए 23 अगस्त का दिन बेहद अहम था. इसरो ने चंद्रमा पर इस दिन शाम करीब 6.02 बजे चंद्रयान-3 की सफलतापूर्वक सॉफ्ट लैंडिंग करा दी थी.

Updated on: 25 Aug 2023, 08:08 PM

नई दिल्ली:

Chandrayaan-3 Mission : भारत ने चांद पर भी अपना तिरंगा लहरा दिया है. भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के लिए 23 अगस्त का दिन बेहद अहम था. इसरो ने चंद्रमा पर इस दिन शाम करीब 6.02 बजे चंद्रयान-3 की सफलतापूर्वक सॉफ्ट लैंडिंग करा दी थी. अब इसरो दुनिया को चांद पर विक्रम लैंडर से निकले प्रज्ञान रोवर को लेकर लगातार अपडेट्स दे रहा है. इस बीच ISRO ने एक और ट्वीट करके अहम जानकारी दी है. 

यह भी पढ़ें : PM Modi In Greece: एथेंस में बोले पीएम मोदी- आतंकवाद के खिलाफ दोनों देश साथ हैं, जानें यूक्रेन पर क्या हुई चर्चा?

इसरो ने शुक्रवार को ट्वीट कर बताया कि सभी नियोजित रोवर गतिविधियों का सत्यापन या परीक्षण कर लिया गया है. चंद्रयान-3 मिशन का प्रज्ञान रोवर चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव की सतह पर सफलतापूर्वक चल रहा है. अब तक प्रज्ञान रोवर ने चांद पर 8 मीटर की दूरी तय कर ली है. साथ ही रोवर पेलोड LIBS और APXS भी सामान्य रूप से कार्य कर रहा है. प्रोपल्शन मॉड्यूल, लैंडर मॉड्यूल और रोवर पर सभी पेलोड नॉमिनली प्रदर्शन कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें : Chandrayaan-3 Mission: चांद की सतह पर क्या कर रहा प्रज्ञान रोवर? देखें ISRO का Video

आपको बता दें कि चंद्रमा पर चंद्रयान-3 की सफलतापूर्वक लैंडिंग को लेकर देशवासी काफी उत्साहित हैं. दुनिया की नजरें भी इसरो के मून मिशन पर टिकी थीं. अब दुनिया भर से भारत के वैज्ञानिकों को बधाई दी जा रही है. अब चांद की सतह पर अगले दो हफ्ते तक रोवर घूमकर पूर्व निर्धारित रिसर्च को अंजाम देगा. इसरो की ओर से चांद पर रोवर द्वारा की जा रही गतिविधियों को लेकर अपडेट जारी किया जा रहा है. इसे लेकर कई वीडियो भी सामने आ चुके हैं, जोकि रोवर कैमरों द्वारा खींची गई तस्वीरें हैं.