मध्य प्रदेश: सोमवार को भोपाल दौरे पर जाएंगे कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, करेंगे रोड शो
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी सोमवार को मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के एकदिवसीय दौरे पर जाएंगे।
भोपाल:
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी सोमवार को मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के एकदिवसीय दौरे पर जाएंगे। मध्य प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर वो रोड शो करेंगे और पार्टी पदाधिकारियों से मुखातिब होंगे।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने प्रेस विज्ञप्ति के जरिए बताया, 'राहुल गांधी सोमवार सुबह 11.30 बजे विशेष विमान से भोपाल पहुंचेंगे। इसके बाद हवाईअड्डे से सीधे कार द्वारा लाल घाटी चौराहे पर पहुंचेंगे।
लालघाटी से दोपहर 12 बजे उनका रोड शो शुरू होगा, जो लालघाटी से वीआईपी गेस्ट हाउस, इमामी गेट, सदर मंजिल, कमला पार्क, पॉलिटेक्निक चौराहा, बाण गंगा, रोशनपुरा चौराहा, अपेक्स बैंक, पीसीसी, ज्योति टॉकीज, चेतक ब्रिज, कस्तूरबा नगर तिराहे से अन्ना नगर होता हुआ दशहरा भेल मैदान पहुंचेगा।'
कमलनाथ के अनुसार, वह रोड शो के बाद भेल दशहरा मैदान में दोपहर तीन बजे कांग्रेस पदाधिकारियों से संवाद करेंगे।
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Kya Kehta Hai Hinduism: हिंदू धर्म में क्या है मुस्लिमों का स्थान, सदियों पुराना है ये इतिहास
-
Varuthini Ekadashi 2024: वरुथिनी एकादशी आज, इस शुभ मुहूर्त में करें पारण, जानें व्रत खोलने का सही तरीक
-
Varuthini Ekadashi 2024: शादी में आ रही है बाधा, तो वरुथिनी एकादशी के दिन जरूर दान करें ये चीज
-
Varuthini Ekadashi 2024: वरुथिनी एकादशी पर अपनी राशि के अनुसार जपें मंत्र, धन वृद्धि के बनेंगे योग