कर्नाटक के कलबुर्गी में निर्माणाधीन सीमेंट फैक्ट्री में गिरा क्रेन, 3 मजदूरों की मौत चार घायल
कर्नाटक के कलबुर्गी में एक निर्माणाधीन सीमेंट फैक्ट्री में भारी क्रेन गिरने से तीन मजदूरों की मौत हो गई जबकि चार मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
नई दिल्ली:
कर्नाटक के कलबुर्गी में एक निर्माणाधीन सीमेंट फैक्ट्री में भारी क्रेन गिरने से तीन मजदूरों की मौत हो गई जबकि चार मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायल मजदूरों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। क्रेन कैसे और क्यों गिरा यह अभी साफ नहीं हो पाया है। मौके पर राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है।
Three labourers dead, four injured after a crane at an under-construction cement factory in Kalaburagi. #Karnataka pic.twitter.com/xPKsoa7el3
— ANI (@ANI) 2 August 2018
इससे पहले मध्य प्रदेश के अमरकंटक में जैन मंदिर के निर्माण कार्य के दौरान एक भारी भरकम क्रेन के गाड़ी पर गिर जाने से 7 लोगों की जान चली गई थी।
तेज आंधी की वजह से मंदिर के निर्णाम में लगा क्रेन श्रद्धालुओं और दुकान पर गिर गया था जिसमें बड़ी संख्या में लोग घायल भी हुए थे।
गौरतलब है कि सऊदी अरब के मक्का मस्जिद में भी निर्माणाधीन इमारत में भारी क्रैन गिरने की वजह से साल 2015 में करीब 107 लोगों की मौत हो गई थी जबकि 238 लोग घायल हो गए थे। वहां दो भारतीय लोगों की भी मौत हो गई थी। क्रेन तेज आंधी आने की वजह से लोगों के ऊपर ही गिर गया था।
और पढ़ें: संसद में बिना वोट के हटाया जा सकता है आर्टिकल 35A और 370: सुब्रमण्यम स्वामी
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Kya Kehta Hai Hinduism: हिंदू धर्म में क्या है मुस्लिमों का स्थान, सदियों पुराना है ये इतिहास
-
Varuthini Ekadashi 2024: वरुथिनी एकादशी आज, इस शुभ मुहूर्त में करें पारण, जानें व्रत खोलने का सही तरीक
-
Varuthini Ekadashi 2024: शादी में आ रही है बाधा, तो वरुथिनी एकादशी के दिन जरूर दान करें ये चीज
-
Varuthini Ekadashi 2024: वरुथिनी एकादशी पर अपनी राशि के अनुसार जपें मंत्र, धन वृद्धि के बनेंगे योग