सुरजेवाला ने राफेल का किया स्वागत, सरकार पर उठाए सवाल; कहा- 126 Rafale की बजाय 36 ही क्यों?
राफेल के भारत पहुंचने पर कांग्रेस ने देश के लिए इसे बड़ी उपलब्धि बताते हुए खुशी जाहिर की और इसका स्वागत भी किया. कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने भारतीय वायुसेना को राफेल के आगमन पर बधाई दी
नई दिल्ली:
फ्रांस की कंपनी दसॉ द्वारा निर्मित बेहद ही शक्तिशाली लड़ाकू विमान राफेल भारत पहुंच चुके हैं. 5 राफेल विमानों का ग्रुप फ्रांस से करीब 7000 किमी की यात्रा पूरी कर हरियाणा स्थित अम्बाला एयरफोर्स स्टेशन पहुंच गए. अम्बाला एयरफोर्स स्टेशन पहुंचने के बाद राफेल विमानों का वॉटर सैल्यूट दिया गया. भारत के लिए ये एक ऐतिहासिक दिन है. बुधवार को फ्रांस से 5 राफेल लड़ाकू विमानों ने भारत में लैंड किया.
रॉफेल का भारत में स्वागत!
— Randeep Singh Surjewala (@rssurjewala) July 29, 2020
वायुसेना के जाबाँज लड़ाकुओं को बधाई।
आज हर देशभक्त ये ज़रूर पूछे-:
1. ₹526 करोड़ का एक रॉफेल अब ₹1670 करोड़ में क्यों?
2. 126 रॉफेल की बजाय 36 ही क्यों?
3. मेक इन इंडिया की बजाय मेक इन फ़्रान्स क्यों?
4. 5 साल की देरी क्यों?https://t.co/DZ8LxU8cBG
राफेल के भारत पहुंचने पर कांग्रेस ने देश के लिए इसे बड़ी उपलब्धि बताते हुए खुशी जाहिर की और इसका स्वागत भी किया. कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने भारतीय वायुसेना को राफेल के आगमन पर बधाई दी, लेकिन सरकार पर तंज भी कसा. कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने केंद्र की मोदी सरकार पर तंज कसते हुए ट्विटर पर लिखा, राफेल का भारत में स्वागत! वायुसेना के जाँबाज लड़ाकुओं को बधाई. आज हर देशभक्त ये देश की सरकार से ये सवाल जरूर पूछे:
₹526 करोड़ का एक रॉफेल अब ₹1670 करोड़ में क्यों?
126 रॉफेल की बजाय 36 ही क्यों?
मेक इन इंडिया की बजाय मेक इन फ़्रान्स क्यों?
5 साल की देरी क्यों?
पीएम मोदी और गृहमंत्री अमित शाह सहित केंद्रीय मंत्रियों ने किया स्वागत
वहीं देश के प्रधामनमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह ने देश में राफेल विमान के आगमन पर उनका स्वागत किया है. गृहमंत्री ने अम्बाला एयरफोर्स स्टेशन हुंचने पर राफेल विमानों को वॉटर सैल्यूट देते हुए वीडियो शेयर किया और कैप्शन में लिखा, 'रफ्तार से लेकर हथियारों की क्षमताओं तक, राफेल बहुत आगे है. मुझे यकीन है कि ये विश्व स्तरीय फाइटर जेट एक गेम चेंजर साबित होंगे.' गृहमंत्री अमित शाह ने राफेल के भारत आगमन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, भारतीय वायु सेना समेत पूरे देश को इस ऐतिहासिक दिन की बधाई दी है.
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Varuthini Ekadashi 2024: वरुथिनी एकादशी आज, इस शुभ मुहूर्त में करें पारण, जानें व्रत खोलने का सही तरीक
-
Varuthini Ekadashi 2024: शादी में आ रही है बाधा, तो वरुथिनी एकादशी के दिन जरूर दान करें ये चीज
-
Varuthini Ekadashi 2024: बरूथिनी एकादशी व्रत आज, जानें इसका महत्व, पूजा विधि और कथा
-
Varuthini Ekadashi 2024: वरुथिनी एकादशी पर अपनी राशि के अनुसार जपें मंत्र, धन वृद्धि के बनेंगे योग