सरकार ने बताया, इस साल पाकिस्तान कर चुका है 633 बार सीज़फायर का उल्लंघन
जम्मू-कश्मीर में एलओसी पर पाकिस्तान ने इस साल के शुरुआती दो महीने में 633 बार सीज़फायर का उल्लंघन किया है। जिसमें सुरक्षा बलों के 10 जवान शहीद हुए हैं और 12 नागरिकों की मौत हुई है।
नई दिल्ली:
जम्मू-कश्मीर में एलओसी पर पाकिस्तान ने इस साल के शुरुआती दो महीने में 633 बार सीज़फायर का उल्लंघन किया है। जिसमें सुरक्षा बलों के 10 जवान शहीद हुए हैं और 12 नागरिकों की मौत हुई है।
संसद में पूछे गए लिखित सवाल के जवाब में गृह राज्य मंत्री हंसराज अहीर ने जानकारी दी कि सीज़फायर उल्लंघन की 432 घटनाएं एलओसी पर हुई हैं और 201 घटनाएं अंतरराष्ट्रीय सीमा पर दर्ज की गई हैं।
उन्होंने सदन को बताया कि 2017 में एलओसी पर 860 सीज़फायर का उल्लंघन की घटनाएं हुई हैं और 111 घटनाएं अंतरराष्ट्रीय सीमा पर हुई हैं।
उन्होंने बताया कि इस साल हुई सीज़फायर उल्लंघन घटनाओं में 12 नागरिकों की मौत हुी है और 59 लोग घायल हुए हैं।
सीज़फायर का उल्लंघन के कारण सुरक्षा बलों के शहीद हुए 10 जवानों में 6 सेना के और 4 जवान बीएसएफ के हैं। वहीं 18 सेना के जवान और 22 बीएसएफ के जवान घायल हुए हैं।
और पढ़ें: छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में नक्सलियों का हमला, CRPF के 9 जवान शहीद
कार्ति चिदंबरम की जमानत याचिका पर दिल्ली HC ने CBI से मांगा जवाब
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Pradosh Vrat 2024: भगवान शिव के 108 नाम करेंगे कल्याण, प्रदोष व्रत पर इन नामों का जरूर करें जाप
-
Pradosh Vrat 2024: वैशाख मास का प्रदोष व्रत कब? इस मुहूर्त में करें पूजा, चमक उठेगी किस्मत
-
Chanakya Niti: इन 7 लोगों को अपना पैर कभी भी न छूने दें, वरना रोना पड़ेगा पूरी जिंदगी!
-
Mohini Ekadashi 2024: मोहिनी एकादशी के दिन इस तरह करें पीपल के पड़े की पूजा, सभी ग्रह दोष होंगे दूर