119 हस्तियों को पद्म पुरस्कारों की घोषणा, शिंजो आबे को पद्म विभूषण, देखें List
गणतंत्र दिवस (Republic Day 2021) की पूर्व संध्या पर साल 2021 के लिए पद्म पुरस्कारों (Padma Awards 2021) का ऐलान कर दिया है. पद्म पुरस्कारों में पद्म विभूषण, पद्म भूषण, पद्मश्री सम्मान शामिल होते हैं.
नई दिल्ली:
गणतंत्र दिवस (Republic Day 2021) की पूर्व संध्या पर साल 2021 के लिए पद्म पुरस्कारों (Padma Awards 2021) का ऐलान कर दिया है. पद्म पुरस्कारों में पद्म विभूषण, पद्म भूषण, पद्मश्री सम्मान शामिल होते हैं. इस सूची में जापान के पूर्व पीएम शिंजो आबे का सबसे बड़ा नाम है. शिंजे आबे को पद्म विभूषण पुरस्कार से सम्मानित किया गया है. आबे समेत साल लोगों को ये पुरस्कार दिया गया है, जिनमें एसपी बाला सुब्रमण्यम, डॉक्टर नरिंदर सिंह कपेनी और सुदर्शन साहू जैसे लोगों के नाम शामिल हैं.
इस बार गणतंत्र दिवस पर 119 लोगों को पद्म सम्मान मिलेगा. इनमें सात पद्म विभूषण, दस पद्म भूषण और 102 पद्म श्री पुरस्कार शामिल है. जापान के पूर्व पीएम शिंजो आबे, गायक एसपी बालासुब्रमण्यम (मरणोपरांत), सैंड कलाकार सुदर्शन साहू, पुरातत्वविद बीबी लाल को पद्म विभूषण पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा. मरणोपरांत असम के पूर्व सीएम तरुण गोगोई को पद्म भूषण दिया जाएगा.
वहीं, पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन, पीएम नरेंद्र मोदी के पूर्व प्रधान सचिव नृपेंद्र मिश्रा, पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान (मरणोपरांत) और धर्मगुरु कब्ले सादिक (मरणोपरांत) समेत दस लोगों को पद्म भूषण पुरस्कार मिलेगा. 102 पद्म श्री पुरस्कार में गोवा की पूर्व राज्यपाल मृदुला सिन्हा, ब्रिटिश फिल्म निर्देशक पीटर ब्रूक, फादर वेल्स (मरणोपरांत), प्रोफेसर चमन लाल सप्रू (मरणोपरांत) का नाम शामिल है.
पद्म विभूषण (7)
- शिंजो आबे- पब्लिक अफेयर्स, जापान
- एसपी बालासुब्रमण्यम (मरणोपरांत)-कला, तमिलनाडु
- डॉक्टर बेले मोनप्पा हेगड़े- मेडिसिन, कर्नाटक
- श्री नरिंदर सिंह कपनी (मरणोपरांत) साइंस एंड इंजीनियरिंग, USA
- मौलाना वहीदुद्दीन खान - अध्यात्मवाद (Spiritualism), दिल्ली
- बीबी लाल- पुरातत्व, दिल्ली
- सुदर्शन साहू- कला, ओडिशा
पद्म भूषण (10)
- कृष्णन नायर शांतकुमारी- कला, केरल
- तरुण गोगोई (मरणोपरांत)- पब्लिक अफेयर्स, असम
- चंद्रशेखर कंबरा- साहित्य एंव शिक्षा, कर्नाटक
- सुमित्रा महाजन- पब्लिक अफेयर्स, मध्य प्रदेश
- नृपेंद्र मिश्र, सिविल सर्विस, उत्तर प्रदेश
- राम विलास पासवान (मरणोपरांत)- पब्लिक अफेयर्स, बिहार
- केशुभाई पटेल (मरणोपरांत)- पब्लिक अफेयर्स, गुजरात
- कल्बे सादिक (मरणोपरांत)- अध्यात्मवाद, उत्तर प्रदेश
- रजनीकांत देवीदास, उद्योग, महाराष्ट्र
- तरलोचन सिंह, पब्लिक अफेयर्स, हरियाणा
यहां देखें पूरी लिस्ट-
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Kya Kehta Hai Hinduism: हिंदू धर्म में क्या है मुस्लिमों का स्थान, सदियों पुराना है ये इतिहास
-
Varuthini Ekadashi 2024: वरुथिनी एकादशी आज, इस शुभ मुहूर्त में करें पारण, जानें व्रत खोलने का सही तरीक
-
Varuthini Ekadashi 2024: शादी में आ रही है बाधा, तो वरुथिनी एकादशी के दिन जरूर दान करें ये चीज
-
Varuthini Ekadashi 2024: वरुथिनी एकादशी पर अपनी राशि के अनुसार जपें मंत्र, धन वृद्धि के बनेंगे योग