Video: देश में भारी बारिश से कई जगहों पर बाढ़ के हालात, पानी में बह गई बाइक्स
पूरे देश में मानसून दस्तक दे चुका है। मानसून की पहली बारिश से ही कई जगहों पर जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। कुछ जगहों पर तो बाढ़ जैसे हालात हो गए हैं।
highlights
- मानसून की पहली बारिश से ही कई जगहों पर जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है
- जोधपुर में गलियों में रखे वाहन पानी के तेज बहान में बहे
नई दिल्ली:
पूरे देश में मानसून दस्तक दे चुका है। मानसून की पहली बारिश से ही कई जगहों पर जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। कुछ जगहों पर तो बाढ़ जैसे हालात हो गए हैं। मूसलाधार बारिश की वजह से सड़कों पर नदियों जैसा तेज बहाव देखने को मिल रहा है।
राजस्थान और गुजरात के कई ईलाकों में शनिवार से ही तेज बारिश जारी है। राजस्थान के जोधपुर में इस दौरान मानसूनी बदल जमकर बरस रहे हैं। तेज बारिश के बाद जोधपुर का एक वीडियो सामने आया है जिसमें गलियों में रखे वाहन पानी के तेज बहान में बहते हुए दिख रहे हैं।
वहीं गुजरात के मोरबी में उफनती नदियों ने कहर का मंजर बना रखा है। मोरबी बारिश की वजह से सड़कों पर पानी भर गया है। यहां पर सभी मार्केट बारिश की वजह से बंद हैं। करीब 12 इंज बारिश ने पूरे इलाके में खतरा बढ़ा दिया।
#WATCH Two wheelers washed away after flooding due to heavy rain in Rajasthan's Jodhpur (1.7.17) pic.twitter.com/QzBeejyC3Y
— ANI (@ANI_news) July 2, 2017
और पढ़ें: दिल्ली में बरसे बादल, मानसून के जल्द दस्तक देने की उम्मीद
वहीं गुजरात के पाटन जिले में भी हालात और ज्यादा गंभीर हो गए हैं। यहां पर पिछले 12 घंटों में ही 13.5 इंच बारिश रिकॉर्ड की जा चुकी है।
हरियाणा में भी भारी बारिश से फसलों को काफी नुकसान हुआ है। यहां पर करनाल जिले के पिछले 3 दिन से लगातार बारिश हो रही है जिससे 40 फीसदी जमीन पर धान की खेती बर्बाद हो चुकी है। पंजाब के बरनाला जिले में भी बारिश से ऐसे ही हालात बने हुए हैं।
और पढ़ें: दिल्ली में बारिश ने गर्मी से दिलाई राहत पर मेट्रो और सड़कों ने किया बेहाल
असम में भी भारी बारिश ने रहवासियों का जीना मुहाल कर चुकी है। यहां पर बाढ़ से करीब 2.68 लाख लोग प्रभावित हुए हैं। 5,670 लोगों को उनके घर छोड़कर रिलीफ कैंप में पनाह ली है।
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Chandu Champion Trailer: पहली बार एक्शन मोड में कार्तिक आर्यन, ट्रेलर में मिलेगा ताबड़तोड़ फाइट का मजा
-
Nancy Tyagi At Cannes: कौन हैं नैन्सी त्यागी? जो अपने हाथों से बनाए गाउन को पहन कान्स में छा गईं
-
Soni Razdan Scam: आलिया भट्ट की मां सोनी राजदान को ड्रग्स केस में फंसाने की हुई साजिश, जारी किया अलर्ट
धर्म-कर्म
-
Naga Sadhu Facts: कैसे बनते हैं नागा साधु, ये क्यों रहते हैं निर्वस्त्र? बेहद रहस्यमयी है उनकी दुनिया
-
Weekly Horoscope: इस हफ्ते इन राशियों को रहना होगा बहुत अर्लट, बढ़ सकती हैं परेशानियां
-
Career Weekly Rashifal: इन राशियों के करियर में आएंगी जबरदस्त उछाल, हाथ लगेगी बड़ी सफलता!
-
Arthik Weekly Rashifal: धन-दौलत से भर जाएगा इन राशियों का घर, पूरे हफ्ते गिनेंगे पैसे ही पैसे!