सत्यपाल सिंह ने कहा, न्यूटन से पहले 'मंत्रों' में समझाए गए थे गति के नियम
सत्यपाल सिंह ने गति के न्यूटन के नियमों को लेकर कहा है कि गति के नियमों के न्यूटन द्वारा खोजे जाने से पहले 'मंत्रों' में बता दिया गया था।
नई दिल्ली:
मोदी सरकार में केंद्रीय मंत्री सत्यपाल सिंह ने गति के न्यूटन के नियमों को लेकर कहा है कि गति के नियमों (लॉज ऑफ मोशन) के न्यूटन द्वारा खोजे जाने से पहले भारतीय 'मंत्रों' में इनके बारे में बता दिया गया था।
उन्होंने कहा, 'ऐसे मंत्र हैं जिनमें गति के नियमों को न्यूटन द्वारा खोजे जाने से पहले ही समझाया गया था। इसलिए पारंपरिक ज्ञान को भी हमारे पाठ्यक्रम में शामिल किया जाना चाहिए।'
सत्यपाल सिंह ने यह भी कहा कि स्कूल-कॉलेजों की इमारतों का वास्तु भी सीखने के लिए जरूरी हैं। CABE सबसे बड़ा सलाहकार बोर्ड है जो शिक्षा नीति बनाने के लिए सलाह देता है।
इससे पहले सत्यपाल सिंह ने डार्विन के सिद्धातों को भी खारिज किया था। उन्होंने कहा था कि बंदर से इंसान बनने की डार्विन की थ्योरी गलत है और इसे नहीं पढ़ाया जाना चाहिए।
इसे भी पढ़ेंः केंद्रीय मंत्री सतपाल सिंह ने कहा लंगूर से नहीं हुआ इंसान का विकास, गलत है डार्विन का सिद्धांत
अपने बयान में उन्होंने कहा था, 'हमारे किसी भी पूर्वज ने लिखित या मौखिक रूप में यह नहीं कहा है कि उन्होंने बंदर को मानव बनते देखा है। इंसान दुनिया में शुरुआत से ही इंसान के रूप में ही आए थे।'
हालांकि बाद में सत्यपाल सिंह ने कहा है कि चार्ल्स डार्विन के सिद्धांत स्कूल और कॉलेज के किताबों से नहीं हटाए जाएंगे। इस बात की जानकारी उन्होंने राज्यसभा में एक लिखित प्रश्न के जवाब में दिया था।
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Lok Sabha Election 2024: PM मोदी ने नामांकन के लिए क्यों चुना यह खास दिन? सामने आई चौंकाने वाली वजह
-
Guru Asta 2024: आज गुरु होंगे अस्त, इन राशियों को होगा बंपर लाभ, होगी जबरदस्त कमाई
-
Angarak Yoga 2024: मंगल के गोचर से बना अंगारक योग, इन राशियों के जीवन में छा जाएगा अंधेरा
-
Vastu Tips For Kitchen: इस दिशा में होती है रसोई तो घर वाले हमेशा रहते हैं कंगाल