अमरनाथ यात्रा फिर बहाल, आतंकी बुरहान की बरसी पर एक दिन के लिए रोक दी गई थी यात्रा
अमरनाथ यात्रा रविवार को फिर से बहाल कर दी गई। इसके साथ ही 4,411 तीर्थयात्रियों के साथ दिन का पहला जत्था जम्मू से घाटी के लिए रवाना कर दिया गया है।
highlights
- अमरनाथ यात्रा रविवार को फिर से बहाल कर दी गई
- 4,411 तीर्थयात्रियों के साथ दिन का पहला जत्था जम्मू से घाटी के लिए रवाना
नई दिल्ली:
अमरनाथ यात्रा रविवार को फिर से बहाल कर दी गई। इसके साथ ही 4,411 तीर्थयात्रियों के साथ दिन का पहला जत्था जम्मू से घाटी के लिए रवाना कर दिया गया है।
हिजबुल मुजाहिदीन के आतंकवादी बुरहान वानी की शनिवार को पहली बरसी के मौके पर सुरक्षा के मद्देनजर अमरनाथ यात्रा को दिनभर के लिए रद्द कर दिया गया था। अधिकारियों ने कहा, 'सुबह 4.05 बजे 140 वाहनों के साथ 4,411 तीर्थयत्रियों का काफिला भगवती नगर यात्री निवास से घाटी के लिए रवाना हो गया।'
बुरहान की बरसी पर घाटी में सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम, रोकी गई अमरनाथ यात्रा
यह 40 दिवसीय लंबी यात्रा 29 जून को शुरू हुई थी और सात अगस्त को समाप्त होगी। अभी तक एक लाख से अधिक तीर्थयात्रियों ने बर्फानी बाबा के दर्शन कर लिए हैं। इस साल यात्रा के दौरान अब तक 10 तीर्थयात्रियों की मौत हुई है।
कड़ी सुरक्षा के बीच 6 दिन में 80,000 तीर्थयात्रियों ने की अमरनाथ यात्रा
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Varuthini Ekadashi 2024: वरुथिनी एकादशी आज, इस शुभ मुहूर्त में करें पारण, जानें व्रत खोलने का सही तरीक
-
Varuthini Ekadashi 2024: शादी में आ रही है बाधा, तो वरुथिनी एकादशी के दिन जरूर दान करें ये चीज
-
Varuthini Ekadashi 2024: बरूथिनी एकादशी व्रत आज, जानें इसका महत्व, पूजा विधि और कथा
-
Varuthini Ekadashi 2024: वरुथिनी एकादशी पर अपनी राशि के अनुसार जपें मंत्र, धन वृद्धि के बनेंगे योग