logo-image

IndiGo flight: रांची जा रही इंडिगो की फ्लाइट में आई तकनीकी खराबी, बाल-बाल बची यात्रियों की जान

IndiGo flight: दिल्ली से रांची जा रही इंडिगो की एक फ्लाइट में तकनीकी खराबी आ गई. जिसके चलते विमान को वापस दिल्ली लौटाया गया. जिससे एक बड़ा हादसा होने से टल गया

Updated on: 05 Aug 2023, 12:52 PM

New Delhi:

IndiGo flight: दिल्ली से रांची के लिए उड़ान भर रही इंडिगो की फ्लाइट में तकनीकी खराबी आ गई. जिसके बाद विमान को वापस दिल्ली लौटाया गया. पायलट की सूझबूझ से सभी यात्रियों की जान बच गई. जानकारी के मुताबिक, इंडिगो की फ्लाइट संख्या 6E 2172 दिल्ली से रांची की उड़ान पर भी. तभी विमान में तकनीकी खराबी आ गई. इसके बाद विमान को एहतियात के तौर पर दिल्ली वापस बुला लिया गया. सभी यात्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं. इसके बाद एयरलाइंस दूसरे विमान से यात्रियों को रांची भेजने की तैयारी कर रही है. शनिवार को इंडिगो एयरलाइंस ने कहा कि एक बड़ी दुर्घटना को टालने के लिए दिल्ली से रांची जा रहा इंडिगो का एक विमान क्षणिक तकनीकी सावधानी के कारण दिल्ली लौट आया.

शुक्रवार को भी आई थी इंडिगो कि विमान में खराबी

बता दें इससे पहले कल यानी शुक्रवार को भी इंडिगो की एक फ्लाइट में तकनीकी खराबी आ गई थी. इसके बाद इसकी इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी. जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार को इंडिगो की फ्लाइट 6E 2433 में कुछ तकनीकी दिक्कत के चलते बिहार की राजधानी पटना के एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी. ये विमान पटना से दिल्ली के लिए उड़ान भर रहा था और उड़ान भरने के कुछ ही मिनट बाद एक इंजन में खराबी आने की जानकारी मिली. सूचना मिलने के तुरंत बाद विमान की आपातकालीन लैंडिंग कराई गई.

ये भी पढ़ें: Chandrayaan-3: मिशन मून पर निकले चंद्रयान-3 के लिए अहम है आज का दिन, जानें शाम 7 बजे क्या होगा