logo-image

जब क्रिकेट छोड़ महेंद्र सिंह धोनी बन गए ऑयल कंपनी के CEO, दफ्तर जा कर किया अपना काम

महेंद्र सिंह धोनी इन दिनों क्रिकेट से दूर होने के बाद एक कंपनी की कमान संभाल ली है और वो इसमें सीईओ बन गए हैं। जी हां ये बिल्कुल सच है।

Updated on: 03 Apr 2017, 07:10 PM

नई दिल्ली:

महेंद्र सिंह धोनी इन दिनों क्रिकेट से दूर होने के बाद एक कंपनी की कमान संभाल ली है और वो इसमें सीईओ बन गए हैं। जी हां ये बिल्कुल सच है। मुंबई में गल्फ इंडिया ऑयल कंपनी ने महेंद्र सिंह धोनी को कंपनी में एक दिन का सीईओ बनाया है। धोनी इस दौरान एक कारोबारी के तरह सूट में दफ्तर में काम करते भी दिखे।

स्पोर्ट स्टार लाइव के अनुसार धोनी के सीईओ बनने की खबर उनके दोस्त अरुण पांडेय ने लोगों को दी थी। पांडेय के मुताबिक धोनी और कंपनी दोनों के लिए ये समय काफी स्पेशल डे था।

5 अप्रैल से शुरू हो रहे आईपीएल में धोनी पुणे की टीम की तरफ से मैदान पर उतरेंगे। धोनी टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं। वनडे और टी 20 की कप्तानी अचानक छोड़ने का फैसला करके धोनी ने अपने फैन्स को अचानक चौका दिया था।

और पढ़ें: आईपीएल 10: पंजाब, दिल्ली और बैंगलोर अब तक नहीं जीता खिताब पर हैं, जीत के प्रबल दावेदार

हाल ही में महेंद्र सिंह धोनी के आधार कार्ड से निजी जानकारी लीक हो जाने के बाद वो सुर्खियों में आ गए थे। निजी जानकारी लीक होने जाने पर धोनी की पत्नी साक्षी ने भी सरकार से नाराजगी जताई थी।

और पढ़ेंIPL 2017: शुरुआती मैच में विराट कोहली नहीं आयेंगे नजर, RCB को भारी पड़ सकता कप्तान का ना खेलना!