मुंबई में हाई टाइड, 5 मीटर की ऊंचाई तक उठी लहरें
मुंबई के समुद्री इलाके में मॉनसून की सबसे ऊंची लहरें उठ रही हैं। लहरों की ऊंचाई करीब 5 मीटर तक बताई जा रही है।
नई दिल्ली:
मुंबई के समुद्री इलाके में मॉनसून की सबसे ऊंची लहरें उठ रही हैं। लहरों की ऊंचाई करीब 5 मीटर तक बताई जा रही है। मौसम विभाग ने हाई टाइड की चेतवानी जारी की है। इससे पहले शनिवार को भी समुद्र में हाई टाइड देखने को मिला था।
बीएमसी आपदा प्रबंधन ने मुबई के लोगों को समुद्र किनारे जाने से मना किया है। वहीं इससे शनिवार को आए हाई टाइड के कारण अरब सागर ने करीब 15 मैट्रिक टन कचरा उगला है।
मरीन ड्राइव पर भी हाई टाइड ने समुद्र का करीब 9 टन कचरा साइडवॉक पर लाकर बाहर फेंक दिया। सड़कों पर कचरा आने के कारण बीएमसी को इसे साफ करने में काफी मशक्कत करनी पड़ रही है।
High tide in Mumbai as heavy rain lashes the city. #MumbaiRains pic.twitter.com/XS7AYST1an
— ANI (@ANI) July 15, 2018
सड़कों पर कचरा फैलने के कारण यातायात भी प्रभावित हुआ है। बीएमसी के एक अधिकारी ने बताया कि मरीन ड्राइव से सबसे ज्यादा कचरा निकला। उन्होंने कहा कि यह कचरा इतना अधिक था कि एक लेन के ट्रैफिक को बंद करना पड़ा।
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Kya Kehta Hai Hinduism: हिंदू धर्म में क्या है मुस्लिमों का स्थान, सदियों पुराना है ये इतिहास
-
Varuthini Ekadashi 2024: वरुथिनी एकादशी आज, इस शुभ मुहूर्त में करें पारण, जानें व्रत खोलने का सही तरीक
-
Varuthini Ekadashi 2024: शादी में आ रही है बाधा, तो वरुथिनी एकादशी के दिन जरूर दान करें ये चीज
-
Varuthini Ekadashi 2024: वरुथिनी एकादशी पर अपनी राशि के अनुसार जपें मंत्र, धन वृद्धि के बनेंगे योग