9 हजार करोड़ की 'शत्रु' संपत्ति बेचेगी सरकार, दिए सर्वे के आदेश
भारत सरकार पूरे देश में करीब 1 लाख करोड़ रुपये से अधिक की कीमत की 9,400 शत्रु संपत्तियों की बोली लगाने की तैयारी कर रही है।
New Delhi:
भारत सरकार पूरे देश में करीब 1 लाख करोड़ रुपये से अधिक की कीमत की 9,400 शत्रु संपत्तियों की बोली लगाने की तैयारी कर रही है। अधिकारियों ने बताया कि गृह मंत्रालय ने ऐसी संपत्तियों की पहचना करना शुरू कर दिया है।
बता दें कि चीन और पाकिस्तान की नागरिकता के लिए जाने वाले लोगों की संपत्ति को शत्रु संपत्ति कहा जाता है। 49 साल पुराने शत्रु संपत्ति अधिनियम में संशोधन के बाद सरकार यह कदम उठाने जा रही है।
इस कानून में इस बात का स्पष्ट जिक्र है कि जो लोग विभाजव के दौरान या उसके बाद पाकिस्तान और चीन जाकर रहने लगे हैं, उन लोगों का उनकी संपत्तियों पर कोई हक नहीं है। इन्हें वारिस अधिकार से बाहर रखा गया है।
और पढ़ें: अमेरिका के हवाई में गलती से जारी हो गया बैलेस्टिक मिसाइल का अलर्ट
गृह मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया, 'हाल ही में गृहमंत्री को मीटिंग के दौरान इस बात की जानकारी दी गई थी जिसमें कहा गया था कि सर्वे में अबतक कुल 6,289 संपत्तियों का पता लगाया जा चुका है, वहीं करीब 2,991 संपत्तियों का सर्वे किया जा रहा है।'
इस जानकारी के बाद ने आदेश दिया कि ऐसी संपत्तियों जिनमें कोई रह नहीं रहा है उन्हें खाली करवाया जाए, ताकि उनकी उचित बोली लगाई जा सके।
एक अधिकारी ने बताया कि इस पोपर्टीज में सबसे ज्यादा करीब 4,991 केवल उत्तर प्रदेश में ही हैं।
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Vastu Tips: दक्षिण दिशा में मुख करके पूजा करना शुभ या अशुभ? कहीं आप तो नहीं कर रहें ये गलती
-
Kya Kehta Hai Hinduism: हिंदू धर्म में क्या है मुस्लिमों का स्थान, सदियों पुराना है ये इतिहास
-
Surya Dev ki Aarti: रविवार के दिन जरूर पढ़ें सूर्यदेव की ये आरती, जीवन में आएगा बड़ा बदलाव!
-
Varuthini Ekadashi 2024: वरुथिनी एकादशी आज, इस शुभ मुहूर्त में करें पारण, जानें व्रत खोलने का सही तरीक