मारा गया पंजाब का चर्चित गैंगस्टर विक्की गौंडर, सीएम ने पुलिस को दी बधाई
पंजाब पुलिस ने गैंगस्टर विक्की गौंडर को मार गिराया है। इस मुठभेड में उसके दो अन्य साथी प्रेमा लाहौरिया और सुखप्रीत भी मारा गया है।
नई दिल्ली:
पंजाब पुलिस ने गैंगस्टर विक्की गौंडर को मार गिराया है। इस मुठभेड में उसके दो अन्य साथी प्रेमा लाहौरिया और सुखप्रीत को भी पुलिस ने ढेर कर दिया।
पुलिस ने अबोहर के हिंदू मलकोट में गैंगस्टर विक्की को साथियों के साथ घेर लिया जिसके बाद बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरु कर दी।
जवाबी फायरिंग में पुलिस ने विक्की और उसका दो साथी को मार गिराया। गैंगस्टर के मारे जाने के बाद राज्य के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पंजाब पुलिस को बधाई दी है।
अमरिंदर सिंह ने कहा, 'पंजाब पुलिस को बधाई कि उसने कुख्यात गैंगस्टर विक्की गौंडर और उसके साथी प्रेमा लाहौरिया को मार गिराया। राज्य के डीजीपी सुरेश अरोरा को बधाई, खुफिया विभाग के डीजी और उनकी टीम को भी बधाई।'
इस मुठभेड़ में दो पुलिस के जवान घायल हो गए हैं। घायल पुलिसकर्मियों के नाम बलविंदर सिंह और किरपाल सिंह है।
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Pradosh Vrat 2024: भगवान शिव के 108 नाम करेंगे कल्याण, प्रदोष व्रत पर इन नामों का जरूर करें जाप
-
Pradosh Vrat 2024: वैशाख मास का प्रदोष व्रत कब? इस मुहूर्त में करें पूजा, चमक उठेगी किस्मत
-
Chanakya Niti: इन 7 लोगों को अपना पैर कभी भी न छूने दें, वरना रोना पड़ेगा पूरी जिंदगी!
-
Mohini Ekadashi 2024: मोहिनी एकादशी के दिन इस तरह करें पीपल के पड़े की पूजा, सभी ग्रह दोष होंगे दूर